Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ईडी ऑफिस में सीएम हेमंत सोरेन के आने से पहले हलचल तेज | सुरक्षा चाक-चौबंद
    News

    ईडी ऑफिस में सीएम हेमंत सोरेन के आने से पहले हलचल तेज | सुरक्षा चाक-चौबंद

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 24, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से भेजे गए समन पर गुरुवार को पेश होना है। ईडी ने जमीन घोटाले में समन भेजकर सीएम को 24 अगस्त को दिन के 11 बजे एजेंसी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है। ईडी ने समन के साथ–साथ एक पत्र भी भेजा है, जिसमे ईडी ने मुख्यमंत्री के द्वारा भेजे गए पत्र में लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया है। अब सीएम के आने से पहले ईडी ऑफिस के अंदर व बाहर हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा में लगे जवान ईडी कार्यालय के बाहर आ गए हैं, मीडिया के भी लोगों का आना शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे तक ईडी ऑफिस के बाहर फोर्स नहीं थे। लेकिन 9.30 बजे से फोर्स का आना शुरू हो गया है। अब सीएम कितने बजे ईडी कार्यालय आएंगे, इसकी सूचना अभी नहीं मिली है। लेकिन यह तय है कि सीएम ईडी ऑफिस आएंगे। इस दौरान ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले आठ अगस्त को भी ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री के ईडी कार्यालय आने को लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

    14 अगस्त के समन पर क्या बोले थे मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने ईडी को चिट्ठी लिखकर समन वापस लेने के लिए कहा था। यह भी कहा था कि वे कानूनी सलाह ले रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी से निपटेंगे। सीएम ने ईडी को लिखा था कि आपका इस मामले में भेजा गया समन गैर कानूनी है। वे कानूनी सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने ईडी को चिट्ठी लिखकर आगे कहा था कि 14 अगस्त को आपके सामने पेश होने के लिए मुझे जान-बूझकर समन भेजा गया है। आप और आपके राजनीतिक आका इस बात से पूरी तरह परिचित हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री होने के नाते मुझे 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। स्वतंत्रता दिवस समारोह एक सप्ताह पहले से शुरू हो जाता है और 14 अगस्त समारोह के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन कई बैठकें पूर्व निर्धारित होती हैं। यह न केवल मेरा बल्कि झारखंड राज्य और यहां के लोगों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की योजना का हिस्सा है।

    जमीन घोटाले से जुड़ा मामला है

    रांची में जमीन घोटाले से जुड़े केस में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है। ईडी ने रांची जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए 14 अगस्त को बुलाया था, लेकिन मुख्यमंत्री पहले समन पर उपस्थित नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने एक पत्र ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा को भेजा था। जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कानून की शरण में जाने की त कही थी। वहीं, ईडी से समन वापस लेने की मांग की गई थी। जिसके बाद ईडी ने भी सीएम को जवाबी पत्र भेजते हुए दूसरा समन भेज दिया। सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री ईडी के सवालों का सामना करने का मन बना चुके हैं।

    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand ED hemant soren jmm rajesh thakur ssp ranchi
    Previous Articleजस्टिस इकबाल की जमीन कब्जाने के मामले में हाईकोर्ट में आज डीजीपी-एसएसपी सशरीर हाजिरी लगाएंगे
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी से पूछा- राज्य में क्राइम का ग्राफ क्यों बढ़ रहा | क्राइम कंट्रोल क्यों नहीं हो पा रहा है

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.