Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»आज विजयादशमी : मुस्लिम के बनाए रावण के पुतले का दहन करेंगे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
    Latest

    आज विजयादशमी : मुस्लिम के बनाए रावण के पुतले का दहन करेंगे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 12, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। आज विजयादशमी का त्योहार है। इसको लेकर रावण दहन की तैयारी चल रही है। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से मोरहाबादी मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति द्वारा अरगोड़ा मैदान में भी दशानन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला खड़ा कर दिया गया है। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से 1948-49 में दशहरा के अवसर पर रावण वध और लंका दहन का कार्यक्रम शुरू किया गया था। तब से लेकर आज तक लगातार यहां रावण दहन का आयोजन होता रहा है। पंजाबी हिन्दू बिरादरी द्वारा मोरहाबादी में आयोजित होने वाले दशहरा एवं लंका दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रावण के पुतले का दहन करेंगे। वहीं, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ कुंभकर्ण और पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक सीपी सिंह मेघनाथ का पुतला दहन करेंगे।

    मो. मुस्लिम ने बनाया 65 फीट ऊंचा रावण

    इस वर्ष भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला बिहार के गया जिले से आए मो. मुस्लिम और उनके सहयोगी कारीगरों ने बनाया है। पंजाबी हिन्दू बिरादरी के राजेश खन्ना ने बताया कि इस बार 65 फीट का रावण, 60 फीट का कुंभकर्ण और 55 फीट की ऊंचाई वाला मेघनाथ का पुतला बनाया गया है। बारिश की आशंका को देखते हुए रावण का कपड़ा न सिर्फ बेहद आकर्षक बनाया गया है, बल्कि वह वाटरप्रूफ भी होगा ताकि खराब मौसम के दौरान रावण दहन में कोई परेशानी न हो सके।

    रिमोट से संचालित होगा आतिशबाजी

    12 अक्टूबर 2024 शाम 4 बजे से मोरहाबादी में दशहरा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। मुंबई से आए विशेष आतिशबाजों की टीम एक से बढ़कर एक आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे, जो रिमोट से संचालित होगा। लंका दहन कार्यक्रम के दौरान परंपरागत गीत-संगीत और कला का भी प्रदर्शन होगा। दहन कार्यक्रम के दौरान 30×30 का स्वर्ण नगरी बनाया जाएगा, जिसका दहन रामभक्त हनुमान रूपी कलाकार करेंगे।

    रावण चक्र से निकलेगा तिरंगा का रंग

    वहीं, अरगोड़ा मैदान में 4.30 बजे से रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। मोरहाबादी में रावण दहन करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ अरगोड़ा मैदान पहुंचेंगे। रावण दहन के दौरान दशानन के सिर पर लगा रावण चक्र से भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का कलर निकलेगा। यहां रावण के पुतले को मुख्यमंत्री, कुंभकर्ण के पुतले को रक्षा राज्य मंत्री और मेघनाथ के पुतले को स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल दहन करेंगे। बता दें कि 1967 से लगातार यहां रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है।

    Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleनोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन
    Next Article मुख्यमंत्री ने रावण का फूंका पुतला : भगवान श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें : हेमंत सोरेन

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 2, 20262 Mins Read

    झारखंड में 23 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.