Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»झारखंड में 23 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी
    All About Jharkhand

    झारखंड में 23 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 2, 20262 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के अलग-अलग जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों को रिहा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। परिषद द्वारा सुझाए गए नए मामलों के साथ-साथ पहले अस्वीकृत किए गए 34 मामलों की भी दोबारा गहराई से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने 34 कैदियों के रिहाई प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की। अपराध की प्रकृति, अदालत की राय, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन अधिकारियों की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया। पूरी प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया गया कि रिहाई का निर्णय कानून, सामाजिक सुरक्षा और जेल नियमों के अनुसार सही और उचित हो।

    कैदियों का एक व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जाए

    बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रिहा होने वाले कैदियों का एक व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि डायन-बिसाही (जादू-टोना) के आरोप में जेल गए लोगों के मामले में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के जरिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रिहा होने वाले कैदियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। उनकी आय के साधन और समाज में पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। साथ ही, जिला स्तर पर उनके जीवनयापन और पुनर्वास के लिए जिला समन्वयकों की जिम्मेदारी तय की जाए। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, विधि विभाग के प्रधान सचिव-विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव, कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं के महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल और न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleझारखंड में टाटा का बड़ा निवेश | नई टेक्नोलॉजी से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर
    Next Article होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का ड्रोन हमला | अमेरिकी सहयोगी तेल टैंकर में लगी आग

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.