Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Entertainment»जबरा फैन : एक हेमंत की दूसरे हेमंत से मुलाकात
    Entertainment

    जबरा फैन : एक हेमंत की दूसरे हेमंत से मुलाकात

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 25, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हटिया निवासी रंगमंच कर्मी मुन्ना लोहरा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलकर मुन्ना लोहरा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं। मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आपको अपना आदर्श मानता हूं। मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आपसे मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। आपसे मिलना भी मेरे लिए सपने पूरा होने जैसा है। मौके पर मुख्यमंत्री को रंगमंच कर्मी मुन्ना लोहरा ने झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकारों की समस्याओं से अवगत कराया।

    कलाकारों एवं खिलाड़ियों में काफी क्षमताएं हैं

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि मैंने रंगमंच के कलाकारों को बहुत करीब से देखा है तथा उनकी सभी समस्याओं से अवगत भी हूं। आने वाले समय में झारखंड के कलाकारों को एक बेहतर प्लेटफार्म दिला सकूं, इसके लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के कलाकारों एवं खिलाड़ियों में काफी क्षमताएं हैं। कई मौकों पर हमारे कलाकार और खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकार भी आगे चलकर सम्मान पूर्वक जीवन जी सके इसके लिए राज्य सरकार बेहतर पॉलिसी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रंगमंच के कलाकारों के सर्वांगीण विकास में यथासंभव सकारात्मक कार्य किए जाएंगे इसका मैं आज आपको भरोसा देता हूं।

    हमशक्ल मुन्ना लोहरा मेरे साथ बैठे हैं

    मुख्यमंत्री ने मुन्ना लोहरा से कहा कि लोग ऐसा कहते हैं कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन के समय गुरुजी के जैसे कई हमशक्ल लोग दिखा करते थे। आज मुझे यह बातें याद आ रही हैं और आज संयोग है कि मेरे (हेमंत सोरेन) के हमशक्ल मुन्ना लोहरा मेरे साथ बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें मैं आपको अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर हेमंत सोरेन ने रंगमंच के कलाकार मुन्ना लोहरा को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी तथा उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर इस पल को यादगार बनाया। मौके पर रंगमंच कलाकार मुन्ना लोहरा के परिजन महावीर नायक, अमित कुमार व मुन्ना लोहरा की सुपुत्री सृष्टि श्रेया उपस्थित रहे।

    Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleपूर्व सीएम ने लिखा… सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया | चंपई सोरेन के पास पर्याप्त सुरक्षा बल व वाहन उपलब्ध है : झारखंड पुलिस
    Next Article हेमंत सोरेन सरकार ने 1 लाख 76 हजार 977 किसानों का कृषि ऋण माफ किया | 2 लाख तक के ऋण वाले किसान टेंशन मुक्त

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 2, 20262 Mins Read

    झारखंड में 23 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी

    March 2, 20263 Mins Read

    झारखंड में टाटा का बड़ा निवेश | नई टेक्नोलॉजी से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.