Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»स्पिन अटैक से भारत ने शुरुआत की | इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू
    Sport

    स्पिन अटैक से भारत ने शुरुआत की | इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 25, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी लंच के बाद शुरू हो गई है। भारत ने दोनों एंड से तेज आक्रमण के बजाए स्पिन आक्रमण से शुरुआत की। पहला ओवर आर अश्विन ने डाला। वहीं, दूसरा ओवर रवीद्र जडेजा ने किया। समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 4 ओवर में बिना विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 13 व जैक कराउले 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस तरह से इंग्लैंड की कुल बढ़त 62 रन की हो चुकी है। इससे पहले भारत की टीम ने लंच से पहले 307 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। तीसरे दिन के खेल में भारत की ओर से कुलदीप यादव के रूप में विकेट गिरा। कुलदीप ने 131 गेंदों का सामना कर 28 रनों की अच्छी पारी खेली। जुरेल व कुलदीप के बीच आठवें विकेट के लिए 76 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर टीम इंडिया ने बड़े संकट को टाल दिया। कुलदीप को एंडरसन ने बोल्ड आउट किया। आकाश दीप ने 9 व आखिरी विकेट के रूप में जुरेल 90 रन बनाकर आउट हुए। मो. सिराज 0 रन बनाकर नाबाद रहे। शोएब बशीर ने पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा टॉम हार्टले ने 3 व जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट लिए। भारत की ओर से दूसरे दिन रोहित शर्मा ने 2, शुभमन गिल ने 38, रजत पाटीदार ने 17, रवींद्र जडेजा ने 12, सरफराज खान ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 73, आर अश्विन ने 1 रन बनाकर आउट हुए थे।

    मेहमान टीम पहली पारी में 353 रन बनाए थे

    इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 353 रन बनाकर आल आउट हो गई थी। मेहमान टीम ने पहले दिन 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन ने 58 रन बनाकर आउट हुए थे। जो रूट नाबाद 122 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 4, आकाश दीप ने 3, मो सिराज ने 2 व एक विकेट अश्विन ने हासिल किए थे। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

    bcci ecb jsca Test Match
    Previous Articleरांची में चौथा टेस्ट : लंच से पहले भारत 307 रन बनाकर आल आउट | ध्रुव ने खेली शानदार पारी
    Next Article स्पिन अटैक से भारत ने शुरुआत की | अश्विन ने लगातार 2 विकेट लेकर इंग्लैंड को प्रेशर में डाला

    Explore More

    March 6, 20262 Mins Read

    T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया | संजू सैमसन की तूफानी पारी से फाइनल में एंट्री

    March 5, 20262 Mins Read

    क्रिकेट के भगवान के घर शहनाई: Arjun Tendulkar ने रचाई शादी

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.