Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»गिरिडीह में ऑनलाइन सेक्स : न्यूड फोटो, नंगी वीडियो भेजकर लोगों को फंसाने वाले अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े
    News

    गिरिडीह में ऑनलाइन सेक्स : न्यूड फोटो, नंगी वीडियो भेजकर लोगों को फंसाने वाले अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 18, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    बगोदर थाना इलाके के 7 अपराधियों‍ को जेल भेज दिया गया

    रांची। गिरिडीह में नंगी तस्वीर, ऑनलाइन सेक्स और नंगी वीडीयो सोशल मीडिया साइट के जरिए लोगों की फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। फेसबुक में लड़कियों के फेक फोटो पोस्ट कर ऑनलाइन सेक्स करने का प्रलोभन देकर वीडियो कॉल कर लड़कियों के न्यूड फोटो के लोगों को फंसाने के मामले का खुलासा करते हुए साइबर थाना की पुलिस ने 7 साइबर अपराधियों को दबोचा है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सातों अपराधियों के पास से 13 मोबाइल सेट के साथ 19 फर्जी सिम कार्ड और चार अलग अलग बैंको के एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. एसपी की मानें तो जिले में अब तक कुल 45 साइबर अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है।

    19 सिम कार्ड बरामद

    मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने इन सातों अपराधियों को जिले के बगोदर थाना इलाके के उपरबागी के अटकाडीह गांव से दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों में दीपू प्रसाद, पप्पू प्रसाद, सतीश कुमार, आतिश कुमार, विक्रम मंडल, रितेश मंडल और अनुराग कुमार शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद 19 सिम कार्ड के जरिए ही ये अपराधी युवाओं को वीडियो कॉल करते थे। जबकि सारे सिम कार्ड फर्जी पाए गए, किसी का डॉक्यूमेंट सही नहीं मिला।

    अपराधियों ने अपना जुर्म कबूला

    साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद सातों अपराधियों ने पूछताछ में कबूला कि वो फेसबुक में फेक लड़कियों के फोटो पोस्ट करते, और उसके बाद उसे लाइक और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले युवाओं से उनके कॉन्टेक्ट नंबर मांगा जाता था। इस दौरान जो युवा फंस जाते, उसे वीडियो कॉल करने वाली लड़कियों के सामने न्यूड हो कर ऑनलाइन सेक्स करने का प्रलोभन देकर ब्लैकमेलिंग किया जाता था। साइबर पुलिस ने इन सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है।

    giridih
    Previous Articleवर्ल्ड कप फाइनल से पहसे रांची में Legends क्रिकेटर्स बनाएंगे मौहाल | पठान व गंभीर की सेना आज शाम 7 बजे से Jsca Stadium में होंगे आमने-सामने
    Next Article Legends League Cricket 2023 : रांची में सांसद गंभीर व एडवर्डस का बल्ला बोला | इंडिया कैपिटल्स ने बनाए 228 रन

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.