Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»EXIT POLL : सभी में NDA की सरकार | एक ने I.N.D.IA को 200 पार किया | असल नतीजे 4 जून को
    Latest

    EXIT POLL : सभी में NDA की सरकार | एक ने I.N.D.IA को 200 पार किया | असल नतीजे 4 जून को

    News Box BharatBy News Box BharatJune 2, 20243 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat

    रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के सातों फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल भी आ गए। हालांकि असल नतीजा 4 जून को आएंगे, उससे पहले तमाम न्यूज़ चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है। सभी एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 350 से ज्यादा सीट दी जा रही है, वहीं, इंडिया गठबंधन को 125 से 150 सीट मिलने का अनुमान है। सिर्फ एक ने I.N.D.IA को 200 पार किया है। लोकसभा में कुल 542 सीटों में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरुरत पड़ेगी। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं, गुजरात की सूरत सीट पर भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है।

    अगर मोदी तीसरी बार PM बने तो मैं सिर मुंडवा लूंगा

    एग्जिट पोल में एनडीए को पूरी तरह से बढ़त मिलती हुई दिख रही है। दिल्ली में बीजेपी क्लीन स्वीप कर सकती है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने दावा किया है कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे। उन्होंने कहा कि चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।

    इंडिया गठबंधन 295+ सीटें जीत रहा

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये जनता का सर्वे है। एग्जिट पोल पर बीजेपी वाले चर्चा करेंंगे और नरैटिव देने की कोशिश करेंगे। हम एग्जिट पोल की सच्चाई लोगों को बताना चाहते हैं। हम 295 सीटों से ज्यादा जीत रहे हैं, इससे कम गठबंधन की सीटें नहीं आएंगीं।

    Exit Poll को BJP के ऑफिस में तैयार किया गया है

    आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि Exit Poll को BJP के ऑफिस में तैयार किया गया है। इन Exit Poll में कई ऐसे आंकड़े हैं, जिन पर कोई यक़ीन ही नहीं करेगा। लोग इस पर हंस रहे हैं। टीवी चैनलों पर चल रहे आंकड़े जनता के Exit Poll से बिलकुल भी मेल नहीं खाते हैं। हमने जनता के बीच सर्वे किया है और उसमें सामने आया है कि INDIA गठबंधन की 295 से ज़्यादा सीटें आएंगी और सरकार बनेगी।

    देखें कौन कितने सीटों का आकलन कर रहा

    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया : 361-401 (एनडीए), 131-166 (इंडिया), 8-20 (अन्य)

    इंडिया टीवी-सीएनक्स : 371-401 (एनडीए), 109-139 (इंडिया), 23-38 (अन्य)

    न्यूज 24-टुडेज चाणक्य : 400 (एनडीए), 107 (इंडिया), 36 (अन्य)

    जन की बात : 362-392 (एनडीए), 141-161 (इंडिया), 10-20 (अन्य)

    एबीपी-सी वोटर्स : 353-383 (एनडीए), 145-201 (इंडिया), 33-49 (अन्य)

    दैनिक भास्कर : 281-350 (एनडीए), 125 (इंडिया), 47 (अन्य)

    SAAM- जन की बात : 377 (एनडीए), 151 (इंडिया), 15 (अन्य)

    इंडिया न्यूज- डी डायनामिक्स : 371 (एनडीए), 125 (इंडिया), 47 (अन्य)

    इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रैट : 371 (एनडीए), 125 (इंडिया), 47 (अन्य)

    रिपब्लिक भारत-मैट्रिज : 361 (एनडीए), 126 (इंडिया), 56 (अन्य)

    रिपब्लिक टीवी-P MARQ : 359 (एनडीए), 154 (इंडिया), 30 (अन्य)

    राजेश ठाकुर ने क्या कहा…

    एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने X अकाउंट में लिखा, सब एक्ज़िट पोल देख लिया हो, तो जरा इसपर भी गौर फ़रमाने का कष्ट करें। परिणाम तो 4 जून को ही स्पष्ट होगा।

    Exit Poll 2024 Exit Poll Lok Sabha Election 2024
    Previous Articleबड़ी खबर : बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर फायरिंग
    Next Article T20 World Cup 2024 : अमेरिका का जीत के साथ आगाज | जोंस ने 10 छक्का लगाकर जड़ा नाबाद 94 रन

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.