Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी का चुनाव आज: शांति भंग करने वालों से सख्ती से पेश आएगी पुलिस
    News

    रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी का चुनाव आज: शांति भंग करने वालों से सख्ती से पेश आएगी पुलिस

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 3, 2023Updated:September 3, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा का चुनाव 3 सितंबर (रविवार) को होगा। रिसालदार बाबा मुसाफिर खाना में सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक मतदान होगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सुबह 7 बजे से पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से पुलिस पेश आएगी। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची ने दंडाधिकारी के रूप में अनिल गुप्ता, अंचल निरीक्षक, अरगोड़ा रांची की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही हटिया डीएसपी व डोरंडा थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण मतदान कराने की हिदायत दी गई है। चुनाव खत्म होने के उपरांत मतगणना तक सुरक्षा चाक चौबंद रहेंगे। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुरुष आरक्षी लाठी बल, महिला आरक्षी लाठी बल के अलावा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में रहेगी।

    वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड लाना जरूरी

    रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के चुनान में वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड लाना जरूरी होगा। वोटर आईडी कार्ड के बिना किसी को भी वोट देने नहीं दिया जाएगा। मतदान क्षेत्र में किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वोट देने वाले वोट देकर बाहर चले जाएंगे। किसी को भी वोटिंग वाले एरिया में रहने नहीं दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशी के एजेंट काउंटिंग तक वोटिंग एरिया में ही रह सकेंगे। इसके अलावा किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    सीसीटीवी से रहेगी सब पर नजर

    वोटिंग वाले एरिया में हर जगह सीसीटीवी लगाया गया है। साथ ही जहां वोटिंग होगा, उस हॉल में भी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे की नजर हर लोगों पर रहेगी। यानि अगर कोई गड़बड़ी करता है तो वो कैमरे की नजर से नहीं बच सकता है। प्रत्याशी भी अपना वोट देने के बाद वोटिंग एरिया से बाहर चले जाएंगे। जब काउंटिंग शुरू होगी तो जिस पद के लिए काउंटिंग होगी उसके प्रत्याशी को अंदर बुला लिया जाएगा। प्रत्याशी के सामने ही वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। बता दें कि रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के होने वाले चुनाव में कुल 138 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव में टीम कुतुब व टीम खिदमत के अलावा निर्दलिय प्रत्याशी भी चुनाव में खड़े हुए हैं।

    इनके बीच होगा मुकाबला

    रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के अध्यक्ष पद के लिए टीम कुतुब से सुहैल अख्तर (गब्बर), टीम खिदमत के अय्युब गद्दी और मो. अतिकुर रहमान के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों टीमों से 2-2 उम्मीदवार मैदान में होंगे। टीम कुतुब से हाजी मोख्तार व जाकिर हुसैन और टीम खिदमत से बेलाल अहमद व रिजवान हुसैन चुनाव लड़ रहे। महासचिव पद के लिए टीम कुतुब से मो फारुख व टीम खिदमत से जावेद अनवर मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष में टीम कुतुब से कफील गद्दी व टीम खिदमत से जैनुल आबेदिन, संयुक्त सचिव (2 पद) के लिए मो. इमामुद्दीन, मो सरवर, शोएब अंसारी, अली अहमद, जुल्फिकार अली भुट्टो व मो.सादिक के बीच सीधा मुकाबला होगा।कार्यकारिणी सदस्य के लिए ये लड़ रहे चुनावआसिफ नईम, शमी अख्तर, शमसुल होदा, मो आसिफ अली, मुस्ताक अली गद्दी, मो रिजवान, नसीमुल हक, मुमताज, मुजीबुल हक, मो अकबर, जावेद अहमद खान, साजिद उमर, महबूब हुसैन, मो सज्जाद बब्लू, शादाब अहमद, नज्जू अंसारी, अनीस गद्दी, सरफराज गद्दी, मो फारूक, एजाज गद्दी, मो आफताब आलम, अब्दुल खालिक, शाहीद आलम, गुलाम ख्वाजा कार्यकारणी सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे।

    election
    Previous Articleआज रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी का चुनाव | सुरक्षा रहेंगे चाक-चौबंद | सुबह 7 बजे से जवानों की तैनाती कर दी जाएगी
    Next Article रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी चुनाव का वोटिंग शुरू। सुरक्षा चाक चौबंद

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • अब खटारा वाहनों से छुटकारा: रांची पुलिस को मिले 88 नए वाहन | हर चौक-चौराहे पर दिखेगी PCR March 14, 2026
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.