Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ED ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा दूसरा समन, 24 को पूछताछ के लिए बुलाया
    News

    ED ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा दूसरा समन, 24 को पूछताछ के लिए बुलाया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 19, 2023Updated:August 19, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। ईडी ने सीएम हेमन्त सोरेन को दूसरा समन भेजा है। ईडी ने 18 अगस्त की शाम सीएम हेमंत सोरेन को दूसरा समन भेजा है। ईडी ने हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।इससे पहले 8 अगस्त को भी ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा था।

    इससे पहले के समन में सीएम दे चुके हैं चुनौती

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को इससे पहले भेजे गए समन का जवाब पत्र के माध्यम से दिया था। सोमवार को सीएम ने ED के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा के नाम पत्र लिखा था। लिखा था कि उनको बेवजह समन भेजकर परेशान किया जा रहा है। अगर समन वापस नहीं लिया गया तो वह कानून का सहारा लेंगे। आपको बता दें कि ईडी ने 7 अगस्त को समन जारी कर 14 अगस्त को सीएम को एयरपोर्ट स्थित ED कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन सीएम नहीं पहुंचे। सीएम के पत्र के मुताबिक ईडी ने उनकी संपत्ति को लेकर बयान रिकॉर्ड करने के लिए 14 अगस्त को बुलाया था। उन्होंने लिखा है कि जिस तारीख को बुलाया गया था, उससे किसी तरह का आश्चर्य नहीं हुआ।झारखंड के लोगों की प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश की जा रही। सीएम ने असिस्टेंट डायरेक्टर को कोट करते हुए लिखा है कि आप और आपके पॉलिटिकल मास्टर अच्छी तरह जानते हैं कि मुख्यमंत्री को 15 अगस्त को ध्वजारोहण करना होता है। इसकी तैयारी एक सप्ताह पहले से शुरू हो जाती है। यह जानने के बावजूद 14 अगस्त को बुलाया गया। इससे साफ है कि जानबूझकर न सिर्फ उनकी बल्कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार और झारखंड के लोगों की प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को लिखे पत्र में सीएम ने केंद्र सरकार का भी जिक्र किया। पिछले 1 साल से केंद्र की सरकार तालमेल बनाने के लिए दबाव डाल रही है। ऐसा नहीं करने पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    क्या वह कागजात ईडी ऑफिस में गुम हो गए हैं

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पत्र के जरिए ईडी के तौर-तरीके पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं, उनका कहना है कि अवैध पत्थर खनन मामले में पिछले साल 17 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उस वक्त उन्होंने अपने और अपने परिवार की चल और अचल संपत्ति का सारा ब्यौरा भी दिया था। 30 नवंबर 2022 को अचल संपत्ति के डीड की सर्टिफाइड कॉपी मुहैया कराई गई थी। बैंक का डिटेल भी मुहैया कराया गया था। सीएम ने लिखा है कि क्या वह कागजात ईडी ऑफिस में गुम हो गए हैं, अगर आप दोबारा चाहेंगे तो भिजवा दिया जाएगा।

    ईडी चाहे तो सीबीआई से रिपोर्ट ले सकती है

    ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को लिखे पत्र में सीबीआई पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा है कि साल 2020 में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकपाल ने उनके पिता शिबू सोरेन की संपत्ति की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी थी। जांच के दौरान गैर कानूनी तरीके से सीबीआई ने उनकी अचल संपत्ति को भी खंगाला था। सीएम ने लिखा है कि ईडी चाहे तो सीबीआई से रिपोर्ट ले सकती है।चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिशमुख्यमंत्री ने लिख्रा यह एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है। समन में ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं है जिससे मेरे खिलाफ संपत्ति को लेकर जांच की संभावना बनती हो। जहां तक संपत्ति की बात है तो इससे जुड़ी तमाम जानकारी इनकम टैक्स रिटर्न में समय-समय पर दी जाती रही है। सीएम ने कहा है कि अगर प्रवर्तन निदेशालय को किसी ऐसे कागजात की जरूरत है, जिसका जिक्र पूर्व में नहीं किया गया है तो वह मुहैया कराने को तैयार हैं। लिहाजा, एजेंसी को समन वापस लेना चाहिए नहीं तो वह कानून का सहारा लेने के लिए बाध्य होंगे।

    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand ED hemant soren jmm rajesh thakur ssp ranchi
    Previous Articleबालूमाथ के भाजपा नेता राजेंद्र की हत्या की जिम्मेवारी नक्सली संगठन टीएसपीसी ने ली | कहा करोड़ों रुपए गबन कर लिया था
    Next Article जूस कारोबारी हत्याकांड: दोनों हत्यारे अशोक और धर्मेन्द्र गिरफ्तार

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.