Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बालूमाथ के भाजपा नेता राजेंद्र की हत्या की जिम्मेवारी नक्सली संगठन टीएसपीसी ने ली | कहा करोड़ों रुपए गबन कर लिया था
    News

    बालूमाथ के भाजपा नेता राजेंद्र की हत्या की जिम्मेवारी नक्सली संगठन टीएसपीसी ने ली | कहा करोड़ों रुपए गबन कर लिया था

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 18, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। लातेहार के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष व भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या की जिम्मेवारी टीएसपीसी नक्सली संगठन ने ली है। नक्सली संगठन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि राजेंद्र साहू ने टीएसपीसी संगठन के करोड़ों रुपए गबन कर लिया था। टीएसपीसी नक्सली संगठन के मध्य सब जोनल कमिटी के कामरेड अभिषेक के द्वारा शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजेंद्र साहू पिछले कई वर्षों से नक्सली संगठन टीएसपीसी के संपर्क में थे। संगठन के करोड़ों रुपए उन्होंने गबन कर लिया था। संगठन के द्वारा जब उनसे पैसे की मांग की जा रही थी तो वह संगठन को ही चैलेंज करने लगे थे, नक्सली संगठन टीएसपीसी ने राजेंद्र साहू पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जिसमें संगठन के साथ गद्दारी करने का भी आरोप है। इसी कारण संगठन के द्वारा राजेंद्र साहू के खिलाफ फौजी कार्रवाई की गई और उनकी हत्या कर दी गई। राजेंद्र साहू को गत 12 अगस्त को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में अपराधियों ने गोली मार दी थी। इसके बाद रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 14 अगस्त को उनका निधन हो गया था।

    डीजीपी ने एक दिन पहले ही कहा था कि पैसे के कारण हत्या हुई

    इस हत्याकांड पर झारखंड के डीजीपी अजय कुमार ने गुरुवार को ही बताया था कि राजेंद्र साहू की हत्या पैसे के लेन देन के कारण हुई थी। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू के द्वारा एक बड़ी रकम की लेनदेन कुछ ऐसे लोगों के साथ की गई थी, जो एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन के साथ जुड़े हुए थे। रकम काफी बड़ी थी इसलिए इसे लेकर लगातार राजेंद्र साहू के साथ विवाद चल रहा था। डीजीपी ने कहा था कि भाजपा नेता के हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शूटर की तलाश की जा रही है। इसके लिए एटीएस और जिला पुलिस की टीम लगी हुई है। डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार तीनों आरोपी हत्या की साजिश रचने में शामिल थे और शूटर को इन्हीं के द्वारा पनाह दिया गया था।

    dgp jharkhand hemant soren tspc
    Previous Articleअवैध खनन मामल: ईडी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव के नाम की अचल संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी में
    Next Article ED ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा दूसरा समन, 24 को पूछताछ के लिए बुलाया

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.