Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»जूस कारोबारी हत्याकांड: दोनों हत्यारे अशोक और धर्मेन्द्र गिरफ्तार
    News

    जूस कारोबारी हत्याकांड: दोनों हत्यारे अशोक और धर्मेन्द्र गिरफ्तार

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 19, 2023Updated:August 19, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित साइंस सिटी के पास हुए हत्याकांड में शामिल 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 11 अगस्त को देर रात जूस कारोबारी मुकेश और उसके स्टाफ रोहन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम ने इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। इसमें रांची जूस सेंटर के संचालक अशोक और धर्मेंद्र शामिल हैं। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अशोक और धर्मेंद्र दोनों बिहार भाग गए थे। पुलिस के भारी दबाव की वजह से दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की भी प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। शुक्रवार की रात एसआईटी को जानकारी मिली थी कि धर्मेंद्र और अशोक दोनों ही बंगाल से रांची पहुंच कर अपने एक परिचित के घर पनाह लिए हुए हैं। सूचना मिलने के बाद स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने यह खुलासा किया है कि जूस के बिजनेस को लेकर ही उन्होंने मुकेश और उसके स्टाफ की हत्या की थी।

    हथियार बरामद

    धर्मेंद्र और अशोक की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर डबल मर्डर में प्रयोग किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्याकांड को अंजाम देने में जिस बाइक का प्रयोग किया गया था वह भी पुलिस ने बरामद किया। चतरा के रहने वाले मुकेश साव अपने स्टाफ रोहन साव के साथ बीते शुक्रवार की रात लगभग 10:30 पर बरियातू थाना क्षेत्र के साइंस सिटी स्थित घर लौट रहे थे, इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मुकेश और रोहन दोनों को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। मुकेश और रोहन दोनों के सिर में गोली मारी गई थी, मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल रोहन का इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

    dgp jharkhand hemant soren ssp ranchi
    Previous ArticleED ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा दूसरा समन, 24 को पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा चुनाव : 14 दिन बाद टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच होगा मुकाबला

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.