Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»बड़ी खबर: ईवीएम की कमी के चलते झारखंड में पहली बार बैलेट पेपर से होंगे नगर निकाय चुनाव
    Breaking News

    बड़ी खबर: ईवीएम की कमी के चलते झारखंड में पहली बार बैलेट पेपर से होंगे नगर निकाय चुनाव

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 13, 2025Updated:December 13, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड में पहली बार बैलेट पेपर से शहरी सरकार चुनी जाएगी। आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब तक राज्य में हुए नगर निकाय चुनावों में ईवीएम का ही इस्तेमाल होता था। बैलेट पेपर से मतदान होने से चुनाव प्रक्रिया कुछ जटिल होगी और निर्वाचनकर्मियों को मतदान से लेकर मतगणना तक अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यह फैसला मुख्य रूप से ईवीएम की कमी के कारण लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के पास आवश्यक संख्या में ईवीएम नहीं हैं और दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। बिहार सहित अन्य पड़ोसी राज्यों ने ईवीएम उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है। साथ ही, ईवीएम निर्माता कंपनी ने नई मशीनें तैयार करने में एक वर्ष का समय माँगा है। इन्हीं कारणों से आयोग ने इस बार बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय किया है।

    अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर इस्तेमाल होंगे

    नगर निकाय चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर इस्तेमाल होंगे। उदाहरण के लिए, अध्यक्ष पद के लिए एक रंग का और वार्ड सदस्य के लिए दूसरे रंग का बैलेट पेपर होगा। मतदाता को दो बैलेट पेपर मिलेंगे, जिन्हें अलग-अलग बैलेट बॉक्स में डालना होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद के अनुसार, पर्याप्त संख्या में बैलेट बॉक्स उपलब्ध हैं। जिलों में मतदान केंद्रों के हिसाब से आकलन करके पुराने ब्लैक बॉक्स की मरम्मत और रंगाई का काम भी चल रहा है। साथ ही, बैलेट पेपर की छपाई के लिए प्रिंटिंग प्रेस के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ये बैलेट पेपर कोलकाता में छपते थे, लेकिन इस बार स्थानीय स्तर पर रांची में ही छपवाने का निर्णय लिया गया है। राधेश्याम प्रसाद ने कहा, “इस बार बैलेट पेपर से चुनाव होगा क्योंकि हमारे पास मौजूद ईवीएम की आयु समाप्त हो चुकी है, पड़ोसी राज्यों ने ईवीएम देने से मना कर दिया है, और नई मशीनें बनाने में एक साल लगेंगे। इन सब कारणों से बैलेट पेपर से मतदान कराने का निर्णय लिया गया है।

    राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा, इस बार बैलेट पेपर से चुनाव होगा क्योंकि हमारे पास मौजूद ईवीएम की आयु समाप्त हो चुकी है, पड़ोसी राज्यों ने ईवीएम देने से मना कर दिया है, और नई मशीनें बनाने में एक साल लगेंगे। इन सब कारणों से बैलेट पेपर से मतदान कराने का निर्णय लिया गया है।

    ballot paper Jharkhand Muncipal Election
    Previous Articleउड़ान रद्द | होटलों ने मांगा मनमाना किराया | रांची प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
    Next Article झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर जारी

    Explore More

    March 12, 20263 Mins Read

    ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी

    March 12, 20262 Mins Read

    ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency

    March 12, 20262 Mins Read

    फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.