Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»उड़ान रद्द | होटलों ने मांगा मनमाना किराया | रांची प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
    Breaking News

    उड़ान रद्द | होटलों ने मांगा मनमाना किराया | रांची प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 13, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची में बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते राजधानी से उड़ने वाली कई उड़ानें या तो रद्द हो रही हैं या उनका समय बदला जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां उनकी उड़ानें रद्द हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर होटल वाले उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐसे मामलों पर संज्ञान लेते हुए राँची के डीएम ने होटल मालिकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। रांची जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से भी अपील की गई है कि यदि उनसे मनमाना किराया वसूला जाता है तो वे इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं।

    लगातार रद्द हो रही हैं उड़ानें

    रांची जिला प्रशासन ने बताया है कि ठंड के मौसम में कोहरे और खराब मौसम के कारण हवाई सेवाएं रद्द या देरी से चलने की स्थिति में यात्रियों को अनावश्यक कठिनाइयों से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस संचालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, बिरसा मुंडा हवाईअड्डा, रांची ने सूचित किया है कि दिसंबर-जनवरी में घने कोहरे के कारण खासतौर पर उत्तर भारत से आने-जाने वाली उड़ानों में बार-बार रुकावट आती है। ऐसी स्थिति में कई यात्री मजबूरी में होटलों में ठहरते हैं, जिसका कुछ जगहों पर अनुचित फायदा उठाते हुए होटल किरायों में अत्यधिक और मनमानी बढ़ोतरी की शिकायतें मिलती रही हैं।

    किराया वृद्धि अनुचित और अस्वीकार्य

    ऐसे में रांची जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि आपदा, आपातकाल या हवाई सेवाओं में बाधा की स्थिति में किसी भी तरह की किराया वृद्धि अनुचित और अस्वीकार्य है। ऐसे समय में यात्रियों से तय दर से अधिक शुल्क लेना उपभोक्ता हितों के विरुद्ध है। इसके तहत रांची जिले के सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि उड़ान रद्द या देरी होने की स्थिति में कमरों के किराये में मनमानी वृद्धि नहीं की जाएगी।

    जारी किए गए ये निर्देश

    • पहले से निर्धारित/प्रचलित दरों पर ही कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे।
    • यात्रियों के साथ सहयोगात्मक और मानवीय व्यवहार किया जाएगा।
    • किसी भी तरह के अतिरिक्त या छिपे हुए शुल्क से बचा जाएगा।
    • शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    नोट : जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर : 9430328080

    Severe Cold
    Previous Articleरांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने महिला सहित चार पैडलर्स को गिरफ्तार किया
    Next Article बड़ी खबर: ईवीएम की कमी के चलते झारखंड में पहली बार बैलेट पेपर से होंगे नगर निकाय चुनाव

    Explore More

    April 14, 20262 Mins Read

    BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये

    April 14, 20262 Mins Read

    Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी

    April 12, 20263 Mins Read

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.