Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने महिला सहित चार पैडलर्स को गिरफ्तार किया
    Crime

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने महिला सहित चार पैडलर्स को गिरफ्तार किया

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 12, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रांची पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सुखदेवनगर इलाके में की गई छापामारी के दौरान एक महिला समेत चार ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर व नकदी जब्त की गई है। यह कार्रवाई रांची एसएसपी राकेश रंजन को मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही थी। इस पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की अगुआई में एक एसआईटी टीम गठित की गई। टीम ने सबसे पहले कुम्हार टोली, चूना भट्टा स्थित अमित सोनी के घर छापा मारा। वहां, से 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। अमित ने पूछताछ में बताया कि वह सासाराम के शाहिद से ड्रग्स मंगवाकर रांची में बेचता है। उससे मिली जानकारी के आधारने रातू रोड स्थित अनिकेत कुमार उर्फ सिनु के घर दूसरा छापा मारा गया।

    नेटवर्क के अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी

    इस छापेमारी में अनिकेत और उसके भाई सोनू कुमार से क्रमशः 10.20 ग्राम और 240 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। घर की तलाशी के दौरान अनिकेत की पत्नी अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु के बिस्तर से 5,82,000 रुपये नकद मिले। पूछताछ में पता चला कि यह रकम ड्रग्स की बिक्री से जुटाई गई थी और अनीशा भी इस कारोबार में शामिल थी। इस प्रकार कुल 270.78 ग्राम ब्राउन शुगर और 5.82 लाख रुपये जब्त किए गए। सभी चार आरोपियों के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क के अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Ranchi Police
    Previous Articleझारखंड को लघु खनिजों से 5 साल में सैकड़ों करोड़ का राजस्व नुकसान: CAG
    Next Article उड़ान रद्द | होटलों ने मांगा मनमाना किराया | रांची प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

    Explore More

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 30, 20262 Mins Read

    रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार

    October 4, 20264 Mins Read

    भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले रांची में हाई अलर्ट! एयरपोर्ट से JSCA तक सुरक्षा का कड़ा घेरा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.