Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»लैंड डिमार्केशन, सक्सेशन पार्टिशन/म्यूटेशन लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लायें : उपायुक्त
    News

    लैंड डिमार्केशन, सक्सेशन पार्टिशन/म्यूटेशन लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लायें : उपायुक्त

    News Box BharatBy News Box BharatJune 12, 20233 Mins Read
    लैंड डिमार्केशन, सक्सेशन पार्टिशन/म्यूटेशन लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लायें : उपायुक्त
    डीसी ने भू-राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक किए
    Buy Ad Space

    रांची।

    15-16 को सीएम के साथ होने वाली बैठक को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए

    रांची। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागार में भू-राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा लंबित दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, लंबित प्रमाण पत्र के मामले, भारत सरकार एवं झारखण्ड सरकार के विभिन्न एजेंसियों एवं अंतर्विभागीय भूमि हस्तांतरण के संबंध में अद्यतन स्थिति,  विभिन्न स्तर के राजस्व पदाधिकारियों के न्यायालय कार्य आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री द्वारा 15-16 जून 2023 को किए जानेवाली समीक्षात्मक बैठक को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया।

    अंचलवार सुओ-मोटो म्यूटेशन के मामलों की जानकारी ली

    म्यूटेशन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निष्पादन योग्य मामलों का तय समय सीमा में निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंचलवार सुओ-मोटो म्यूटेशन के मामलों की भी जानकारी ली।  जिन अंचलों में ज्यादा मामले लंबित हैं, संबंधित अंचलाधिकारी को उपायुक्त ने मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निदेश दिये। लैंड डिमार्केशन, सक्सेशन पार्टिशन/म्यूटेशन आदि की अंचलवार समीक्षा करते हुए भी उपायुक्त ने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा। जिला में विभिन्न परियोजनाओं के लिए अर्जित भूमि की म्यूटेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निदेश भी उपायुक्त द्वारा संबंधित अंचलधिकारी को दिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंचलाधिकारी, जिला भू-अर्जन कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।  

    आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में देरी न करें

    आय, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, वसुधा एवं परिशोधन ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा समीक्षा की गई। उन्होंने ससमय लंबित आवेदनों का निष्पादन करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से अपने कोर्ट की कार्यवाही करने और कॉउज लिस्ट एवं ऑर्डर को ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए।

    लाभुक किसानों को लाभ पहुंचाए

    कृषि गणना कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के सभी कैटेगरी में यथाशीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में योजना के तहत लाभुक किसानों को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

    भूमि हस्तांतरण का आवश्यक प्रक्रिया पूरा कर प्रस्ताव भेजें

    भारत सरकार तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को भूमि हस्तांतरण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा भूमि हस्तांतरण हेतु प्राप्त अधियाचना की अंचलवार अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित अंचल अधिकारी से ली गई। उन्होंने कहा कि जिस अंचल में भूमि हस्तांतरण का कार्य लंबित हैं, संबंधित अंचल अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते प्रस्ताव भेजें। जिला में नए थाना भवनों के लिए भूमि अधियाचना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिन अंचल में कार्य लंबित है, वहां के संबंधित सीओ को भूमि चिन्हित कर जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के निदेश दिए।

    featured
    Previous Articleवनडे वर्ल्ड कप: 15 अक्तूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में
    Next Article गोवंश के गोबर से हम जैविक कृषि के क्षेत्र में झारखंड की पहचान बना सकते हैं : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान की टीम का समर्थन करना पड़ा भारी | जापान के पूर्व फुटबॉलर होंडा का US विज्ञापन डील रद्द March 15, 2026
    • रांची में ईद, सरहुल और रामनवमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन की तैयारी March 15, 2026
    • 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे March 15, 2026
    • PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर March 14, 2026
    • हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना March 14, 2026
    • अब खटारा वाहनों से छुटकारा: रांची पुलिस को मिले 88 नए वाहन | हर चौक-चौराहे पर दिखेगी PCR March 14, 2026
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.