Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»वनडे वर्ल्ड कप: 15 अक्तूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में
    Sport

    वनडे वर्ल्ड कप: 15 अक्तूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में

    News Box BharatBy News Box BharatJune 12, 2023Updated:June 12, 20232 Mins Read
    वनडे वर्ल्ड कप: 15 अक्तूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में
    Buy Ad Space

    भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा

    रांची। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से तैयार किए गए वनडे विश्व 2023 के शुरुआती ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। 2019 के वनडे विश्व के फाइनल की दोनों टीमों इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्तूबर को वनडे विश्व कप का पहला मैच खेला जाएगा। वहीं भारत वनडे विश्व कप में अपना पहला मैच 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेलेगा। बीसीसीआई ने ड्राफ्ट शेड्यूल को आईसीसी के साथ साझा किया है। उसके बाद आईसीसी ने इस ड्राफ्ट को फीडबैक के लिए उन देशों को भेजा है, जो इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले हैं। सभी देशों के फीडबैक आने के बाद अगले सप्ताह की शुरुआत में अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। ड्राफ्ट शेड्यूल में सेमीफाइनल कहां होगा, इसका उल्लेख नहीं है। हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि सेमीफाइनल 15 और 16 नवंबर को होगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा, जो कि टूर्नामेंट के पहले मैच की भी मेजबानी करने वाला है।

    पाकिस्तान 5 अलग-अलग शहरों में खेलेगा

    वहीं, अगर पाकिस्तान की बात करें तो लीग मैचों के दौरान उन्हे विश्व कप में 5 अलग-अलग शहरों में खेलना पड़ सकता है। 6 और 12 अक्तूबर को पाकिस्तान की टीम क्वालीफायर टीमों के साथ हैदराबाद में दो मुकाबले खेलेगी। वहीं, 20 अक्तूबर को बेंगलुरु में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। चेन्नई में भी पाकिस्तान को दो मैच खेलने हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को और साउथ ‍अफ्रीका के साथ 27 अक्तूबर को चेन्नई में उनका मैच है। इसके बाद कोलकाता में 31 अक्तूबर को पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें बेंगलुरु में 5 नवंबर को डे मैच खेलना होगा। उसके बाद फिर से कोलकाता में 12 नवंबर को उनका मुकाबला इंग्लैंड से है।

    ड्राफ्ट के अनुसार भारत को 9 स्थानों पर अपने लीग मैच खेलने हैं

    • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्तूबर, चेन्नई
    • भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्तूबर, दिल्ली
    • भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्तूबर, अहमदाबाद
    • भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्तूबर, पुणे
    • भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्तूबर, धर्मशाला
    • भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्तूबर, लखनऊ
    • भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर,मुंबई
    • भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
    • भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

    featured
    Previous Article15 को सीएम के साथ होने वाली बैठक से पहले डीजीपी ने समीक्षा बैठक कर जानकारी ली | दिए कई दिशा निर्देश
    Next Article लैंड डिमार्केशन, सक्सेशन पार्टिशन/म्यूटेशन लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लायें : उपायुक्त

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.