Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»राहुल गांधी के घुटने के इलाज के बाद CWC का होगा प्रकाशन
    News

    राहुल गांधी के घुटने के इलाज के बाद CWC का होगा प्रकाशन

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 30, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सूची के प्रकाशन में देरी होगी, क्योंकि केरल में अपने घुटने का इलाज करा रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अभी तक दिल्ली नहीं लौटे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीडब्ल्यूसी की अंतिम सूची कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से पूर्व पार्टी प्रमुख और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के परामर्श से तय की जानी थी। सूची को अंतिम रूप देने से पहले खड़गे सीडब्ल्यूसी सूची के लिए गांधी परिवार के साथ विस्तृत चर्चा करना चाहते हैं। केरल के आर्य वैद शाला में अपने घुटने की बचपन की चोट का इलाज करा रहे राहुल गांधी के दिल्ली आने के बाद ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी प्रमुख का पद संभालने के बाद से संगठन में फेरबदल लंबे समय से लंबित है। सूची संसद के चालू मानसून सत्र के दौरान सार्वजनिक किए जाने की संभावना है, क्योंकि अधिकांश नेता राष्ट्रीय राजधानी में उपलब्ध हैं।

    50 साल से कम उम्र के 50 फीसदी को मिलेगा मौका

    सूत्र ने कहा कि पार्टी 50 साल से कम उम्र के 50 फीसदी के नए फॉर्मूले के तहत कई नेताओं को मौका देगी। पार्टी के युवा नेताओं जैसे इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, रंजीत रंजन, गौरव वल्लभ और कई अन्य को 50 अंडर 50 फॉर्मूले के तहत जगह मिल सकती है। 50 साल से कम उम्र के कई नेताओं को पार्टी में अहम भूमिका मिलेगी। सूत्र ने यह भी बताया कि पार्टी ने एक राज्य, एक प्रभारी फॉर्मूले की भी योजना बनाई है।

    सचिन पायलट को मिलेगी बड़ी जिम्मेवारी

    संगठन में बदलाव के अलावा कई नेताओं को पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति में भी जगह मिलेगी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी दिल्ली में किसी वरिष्ठ पद की पेशकश की गई है। इस साल 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित पार्टी के तीन दिवसीय पूर्ण सत्र में, संचालन समिति ने सर्वसम्मति से खड़गे को सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत किया था।इससे पार्टी के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय के लिए चुनाव की आवश्यकता नहीं रह गई। पार्टी ने 85वें पूर्ण सत्र के दौरान सीडब्ल्यूसी में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का भी निर्णय लिया है।


    Congress imran pratapgadhi Kharge Priyanka gandhi Rahul gandhi rajesh thakur sachin pilot sonia gandhi
    Previous Articleथाना के ड्राइवर से परेशान महिला ने की आत्महत्या । आरोपी गिरफ्तार
    Next Article पलामू टाइगर रिजर्व में शून्य से बढ़कर एक हो गई है बाघ की संख्या

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.