Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»थाना के ड्राइवर से परेशान महिला ने की आत्महत्या । आरोपी गिरफ्तार
    Crime

    थाना के ड्राइवर से परेशान महिला ने की आत्महत्या । आरोपी गिरफ्तार

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 30, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची । रांची के खलारी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शनिवार को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। महिला के देवर का आरोप है कि उसकी भाभी के साथ खलारी थाने के प्राइवेट ड्राइवर इरशाद ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था। वीडियो के जरिये ही वह महिला को लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण कर रहा था। महिला कई बार ड्राइवर इरशाद से वीडियो डिलीट करने की गुजारिश कर चुकी थी, लेकिन इरशाद हर बार उसके साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला को लगा कि वह बदनाम हो जाएगी, तब उसने आत्महत्या जैसी कदम को उठा लिया। खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई भी लिखित शिकायत महिला के परिजनों के द्वारा नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके में कुछ लोगों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, जिन पर काबू पा लिया गया है। महिला के द्वारा आत्महत्या की खबर आग की तरह फैल गयी। खलारी में लोग जुटने लगे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित भीड़ ने बाजार में दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ दुकानदारों ने जब दुकान बंद करने का विरोध किया तो उनके साथ भी उनकी हाथापाई हो गई। घटना में एक दुकानदार का सिर फट गया। देखते ही देखते खलारी बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, दोनों पक्षों के द्वारा एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की गई।

    haris bin jama Khalari police rural sp ranchi
    Previous Articleबड़ी खबर: मुंबई में आतंकी हमले को लेकर छाबड़ा हाउस में बढ़ाई गई सुरक्षा
    Next Article राहुल गांधी के घुटने के इलाज के बाद CWC का होगा प्रकाशन

    Explore More

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.