Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»22 को सीएम हेमंत सोरेन हजारों हुनरमंद युवाओं को सौंपेंगे ऑफर लेटर
    News

    22 को सीएम हेमंत सोरेन हजारों हुनरमंद युवाओं को सौंपेंगे ऑफर लेटर

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 20, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space

    निजी क्षेत्र में रोजगार देने की ओर अग्रसर झारखंड सरकार

    रांची! राज्य के स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नियोजन सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस कड़ी को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार (22जनवरी 2024) को 2500 युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर सौपेंगे। खेलगाँव स्थित टाना भगत स्टेडियम में कौशल प्राप्त युवाओं को अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स एवं ओरिएंट क्राफ्ट टेक्सटाइल कंपनियों के लिए ऑफर लेटर सौंपा जायेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन कर करीब 56 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर प्रदान किया जा चुका है।

    प्लांट्स के शुरू होने से कुल्ही गांव की बदली तस्वीर

    हेमन्त सोरेन के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि दिसंबर 2021 में रांची के ओरमांझी स्थित कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में कई टेक्सटाइल प्लांट्स का शुभारम्भ किया गया था। आज उन प्रयासों से महज तीन वर्ष में 10 हजार से अधिक युवाओं को रांची में रोजगार मिला है। यहां स्थित कपड़े की फैक्ट्रियां न सिर्फ लोगों को रोजगार दे रही हैं, बल्कि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। यहां काम करने वालों में 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। ये सभी युवा कुल्ही स्थित अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स एवं ओरिएंट क्राफ्ट की अत्याधुनिक कपड़े की यूनिट्स में काम कर अपना जीवन यापन कर रहें हैं। जिस कुल्ही गाँव में सड़क नहीं थी, मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि ने कुल्ही गांव की तकदीर और तस्वीर दोनों ही बदल दी है। कुल्ही गांव रोशन है, लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी मिल रही है। प्रत्येक घर में रोजगार है। यहां की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रहीं हैं।

    विभिन्न राज्यों से लाई गईं बेटियों और श्रमिकों को भी मिला रोजगार

    इन उद्योगों में विभिन्न राज्यों में कार्य करने गई झारखण्ड की बेटियों को भी रोजगार से आच्छादित किया गया है। नियोजित बेटियां कोरोना संक्रमण काल में वापस लाई गईं थीं या विभिन्न राज्यों में कार्य के दौरान उन्हें बंधक बना कर कार्य लिया जा रहा था। ऐसी सभी बेटियों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर वापस झारखण्ड लाकर नियोजित किया गया है। उत्तराखंड के नवनिर्मित टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए कुछ श्रमिकों को भी कुल्ही स्थित प्लांट्स में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

    विदेशों में हो रहा वस्त्रों का एक्सपोर्ट

    कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित वस्त्र उद्योग में यहां के हुनरमंद युवाओं और विश्व स्तरीय मशीनों से विश्व विख्यात ब्रांड्स के कपड़े बनाए जा रहे हैं। रांची से पूरे देश एवं यूके, अमेरिका, जर्मनी समेत कई देशों में यहां के बने कपड़ों को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। रांची से ही ब्रांडेड जिंस, पैंट, शर्ट, बच्चों के कपड़े, लेडिज वेयर, वुलेन वेयर, अंडर गार्मेंट्स आदि की डिमांड देश-विदेश में है। झारखण्ड में टेक्सटाइल इंडस्ट्री यहां की बेहतरीन नई टेक्सटाइल पॉलिसी और राज्य सरकार से मिल रहे समर्थन की वजह से काफी ग्रो करेगी, जिससे आने वाले कुछ वर्षों में कुल्ही की फैक्ट्रियों की क्षमता एक लाख लोगों को रोजगार देने की होगी।

    hemant soren
    Previous Articleचप्पे-चप्पे पर पुलिस : ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर व जवान तैनात
    Next Article रात 11 बजे तक CM आवास के 500 मीटर परिधि क्षेत्र में धारा-144 लागू रहेगा

    Explore More

    March 13, 20263 Mins Read

    झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.