Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»चप्पे-चप्पे पर पुलिस : ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर व जवान तैनात
    News

    चप्पे-चप्पे पर पुलिस : ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर व जवान तैनात

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 20, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर और जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही ईडी और मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। ईडी के अधिकारी जब इडी ऑफिस से मुख्यमंत्री आवास के लिए निकलेंगे, तब हर चौक-चौराहे पर इडी के अफसरों की सुरक्षा के लिए जवान और पुलिस अफसर तैनात रहेंगे। ईडी के अधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर उनसे पूछताछ करेंगे। इस दौरान विधि-व्यवस्था के साथ ईडी ऑफिस व अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गई है। ईडी ऑफिस से मुख्यमंत्री आवास जाने के दौरान ईडी के अधिकारियों की सुरक्षा में कोई समस्या नहीं हो, इसे लेकर रांची पुलिस तैयार है। ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर और जवान तैनात किये गये हैं। साथ ही ईडी और मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गयी है। ईडी के अधिकारी जब इडी ऑफिस से मुख्यमंत्री आवास के लिए निकलेंगे, तब हर चौक-चौराहे पर इडी के अफसरों की सुरक्षा के लिए जवान और पुलिस अफसर तैनात रहेंगे।

    सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग सिटी कंट्रोल रूम से भी

    सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा स्कॉट की सुविधा भी दी जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग सिटी कंट्रोल से भी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी। आवश्यकता के अनुसार, पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल कर सकती है। विरोध प्रदर्शन करनेवालों से निबटने के लिए वाटर कैनन, टीयर गैस सहित अन्य आवश्यक उपकरण भी तैनात जवानों को उपलब्ध कराये गये हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में अलग से रिजर्व में जवानों को रखा जायेगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत बुलाया जा सके। पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। विरोध- प्रदर्शन के दौरान वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी। विरोध प्रदर्शन करने वाले को मोरहाबादी मैदान से आगे बढ़ने नहीं दिया जायेगा। डीसी से लेकर एसएसपी सहित 17 अफसर क्यूआरटी के साथ विधि- व्यवस्था को लेकर भ्रमणशील रहेंगे। राजधानी के 17 थानों में अलग से 10-10 फोर्स दिये गये हैं।

    इन स्थानों पर सुरक्षा रहेंगे कड़े

    कालीबाबू स्ट्रीट स्थित सीबीआइ कार्यालय, आयकर विभाग, राजभवन गेट, रातू रोड ऑटो स्टैंड (बैरिकेडिंग भी), जाकिर हुसैन पार्क (बैरिकेडिंग भी), रंधीर वर्मा चौक (बैरिकेडिंग भी), एटीआइ मोड़ (बैरिकेडिंग भी), पुराना हॉटलिप्स चौक (बैरिकेडिंग भी), कचहरी चौक, किशोरगंज, शनि मंदिर चौक, न्यू मार्केट चौक, सांसद संजय सेठ के आवास के बाहर, एकरा मस्जिद चौक, हनुमान मंदिर, सीबीआइ कार्यालय मोरहाबादी, आइबी कार्यालय बूटी रोड, बाबूलाल मरांडी का आवास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आवास, विधायक सीपी सिंह का आवास, लालपुर चौक, करम टोली चौक, मोरहाबादी मैदान, सिद्धो- कान्हू मोड़ (बैरिकेडिंग भी), अल्बर्ट एक्का चौक, आयकर विभाग, रेलवे स्टेशन, जीएसटी कार्यालय, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेथू जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग, स्टेट हैंगर के बीच बैरिकेडिंग, इडी कार्यालय के बाहर, हिनू चौक पर (बैरिकेडिंग भी), बिरसा चौक, भाजपा कार्यालय, झामुमो कार्यालय, आजसू कार्यालय, दीपक प्रकाश का आवास, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, हज हाउस कडरू, राम मंदिर कांके, गोंदा थाना के सामने (बैरिकेडिंग भी), बूटी मोड़, अंतु चौक, कांके चौक सहित अन्य चौक-चौराहे।

    ED hemant soren
    Previous Articleसुरक्षा घेरे में CM हाउस पहुंचेंगे ED के अफसर
    Next Article 22 को सीएम हेमंत सोरेन हजारों हुनरमंद युवाओं को सौंपेंगे ऑफर लेटर

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.