Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सुरक्षा घेरे में CM हाउस पहुंचेंगे ED के अफसर
    News

    सुरक्षा घेरे में CM हाउस पहुंचेंगे ED के अफसर

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 20, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    ईडी के अफसर दोपहर 12 बजे सीएम हाउस पहुंच सकते हैं

    रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ED की पूछताछ के पहले झारखंड का सियासी पारा गरम है। जानकारी के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और नेता शनिवार सुबह सीएम हाउस पर पहुंच रहे हैं। कई जिलों ने जेएमएम के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की सूचना है। शनिवार का दिन झारखंड की सियासत के लिए बेहद अहम है। ऐसी भी संभावना है कि सहयोगी दल के नेता और विधायक भी सीएम हाउस पहुंचें। दरअसल तय कार्यक्रम के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अफसर दोपहर 12 बजे सीएम हाउस पहुंच सकते हैं। उससे पहले ही झामुमो के नेता मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। हालांकि उन्हें बुलाया गया है या फिर खुद से झामुमो के नेता सीएम हाउस आ रहे हैं, इसे लेकर सस्पेंस है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को होने वाली पूछताछ के मद्देनजर ईडी ने राज्य पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा है। ईडी ने पुलिस मुख्यालय को लिखे पत्र में बताया है कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में पूछताछ करने के लिए ईडी के अधिकारी जाएंगे। पूछताछ के लिए आने-जाने के दौरान ईडी के अधिकारियों को सुरक्षा संबंधित कोई परेशानी न हो, किसी तरह की विधि-व्यवस्था बाधित न हो, इसे सुनिश्चित कराया जाय। एयरपोर्ट स्थित ई़डी कार्यालय से अधिकारी सीएम हाउस सुरक्षा घेरे में पहुंचेंगे।

    ED hemant soren
    Previous Articleझारखंड में FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 की चैंपियन बनीं जर्मनी
    Next Article चप्पे-चप्पे पर पुलिस : ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर व जवान तैनात

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.