Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»Cm हेमंत सोरेन ने बैंड टीम से कहा- आप सभी ने अपने प्रदर्शन से देश में झारखंड का नाम किया है रौशन
    Sport

    Cm हेमंत सोरेन ने बैंड टीम से कहा- आप सभी ने अपने प्रदर्शन से देश में झारखंड का नाम किया है रौशन

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 28, 20252 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज नई दिल्ली में 24-25 जनवरी को आयोजित नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन-2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की बैंड टीम में शामिल छात्राओं ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर के इस बैंड कॉम्पटीशन के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने बैंड टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने बैंड कॉम्पटीशन के जरिए अपनी प्रतिभा को पूरे देश के समक्ष पेश कर झारखंड का नाम रौशन किया है। उन्होंने बैंड टीम के सभी सदस्यों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

    विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वे अलग-अलग क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखार कर सामने ला सकें। यहां के बच्चे-बच्चियों को बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए भी सरकार योजना पर तरीके से कार्य कर रही है। बच्चों के एक्स्पोज़र के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

    गणतंत्र दिवस में भी बैंड डिस्प्ले का किया प्रदर्शन

    विदित हो कि नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली इस टीम के द्वारा नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी बैंड डिस्प्ले किया गया। झारखंड के लिए पहला मौका था जब नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में यहां की कोई बैंड टीम शामिल हुई हो। इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशि रंजन, स्टेट नोडल अफसर धीरसेन सोरेंग, फिजिकल एजुकेशन शिक्षक निशा पन्ना, प्रशिक्षक प्रेम राणा, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ के जरनैल सिंह और अमरवीर सिंह मौजूद थे।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Pipe Band
    Previous Articleरांची में माहौल खराब करने की असामाजिक तत्वों ने की कोशिश
    Next Article उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आगाज | झारखंड के खिलाड़ी 16 खेलों में दिखाएंगे दम

    Explore More

    March 6, 20262 Mins Read

    T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया | संजू सैमसन की तूफानी पारी से फाइनल में एंट्री

    March 5, 20262 Mins Read

    क्रिकेट के भगवान के घर शहनाई: Arjun Tendulkar ने रचाई शादी

    March 2, 20262 Mins Read

    झारखंड में 23 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.