Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Chandrayaan-3 Mission: सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी | झारखंड का लाल भी अभियान में शामिल
    News

    Chandrayaan-3 Mission: सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी | झारखंड का लाल भी अभियान में शामिल

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 23, 2023Updated:September 13, 20253 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। इसे 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा। ISRO ने कहा कि सभी सिस्टम नॉर्मल हैं। बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी है। 5:44 बजे जैसे ही लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, टीम ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) लॉन्च कर देगी। लैंडर के चांद पर उतरने के कुछ देर बाद ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा। ISRO के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे। वे लैंडर को इनपुट भेज रहे हैं, ताकि लैंडिंग के समय गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए।

    सोहन की मां ने रखा है उपवास

    झारखंड के खूंटी जिला के साइंटिस्ट सोहन यादव भी भारत की सबसे महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन के टीम के सदस्य हैं।इसको लेकर सोहन यादव के परिजन भी काफी खुश हैं। खूंटी जिले के तपकरा में उनके निवास स्थान पर उनके मम्मी-पापा, भैया और भाभी चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साइंटिस्ट सोहन यादव की मां देवकी देवी उपवास पर हैं। चंद्रयान-3 जैसे ही 14 जुलाई को इसरो से मिशन पर भेजा गया था, उसी समय से सोहन की मां लगातार वृंदावन, आमरेश्वर धाम, वैष्णो देवी समेत कई तीर्थ स्थलों में मन्नतें मांगने पहुंची थी। वहां उन्होंने इस मिशन के पूरा होने की प्रार्थना की थी। बुधवार को जब चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है, तो इस दिन भी उन्होंने उपवास के साथ ही रामचरितमानस का पाठ किया।

    एचईसी में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का पैड व सैटेलाइट बना

    झारखंड के खूंटी जिला के तोरपा के कपकरा गांव के रहने वाले वैज्ञानिक सोहन यादव इस चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग ऑर्बिटर इंटीग्रेशन व टेस्टिंग टीम के हिस्सा में थे। एचईसी में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का पैड व सैटेलाइट बना। इससे पहले भी एचईसी लॉन्चिंग पैड बना चुकै है। एस. सोमनाथ की अध्यक्षता में इसरो का मकसद उन विशिष्ट देशों की सूची में शामिल होना है, जिन्होंने चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में महारत हासिल कर ली है।

    Chandrayaan-3 Mission hec hemant soren isro sohan yadav
    Previous Articleशराब घोटाला: ईडी ने एक बड़े शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया | मंत्री रामेश्वर उरांव व भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय के घर पर रेड
    Next Article Chandrayaan-3 Mission: देखें लाइव- चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) कराने के लिए पूरी तरह से तैयार

    Explore More

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.