Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Chandrayaan-3 Mission: देखें लाइव- चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) कराने के लिए पूरी तरह से तैयार
    News

    Chandrayaan-3 Mission: देखें लाइव- चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) कराने के लिए पूरी तरह से तैयार

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 23, 2023Updated:September 13, 20254 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। Chandrayaan-3 Mission अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। दुनिया की नजर इस वक्त सिर्फ भारत देश पर है। चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर इतिहास रच देगा। चंद्रयान-3 कुछ ही घंटों में चांद की सतह पर लैंड करने वाला है। इसरो ने बताया कि, भारत का मिशन मून, चंद्रयान-3 शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला है। इसरो ने यह जानकारी अपने अधिकारिक X हैंडल से दिया। इसरो ने कहा, ‘मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है! MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा। इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंद्रयान-3 के लैंडिंग से पहले 17 मिनट बेहद ही संवेदनशील होने वाले हैं, क्योंकि इस समय यान को चांद पर सॉफ्ट लैंडिग कराने के लिए प्लने सतह की जरूरत होगी। चांद पर छोटे से बड़े कई तरह के गड्ढे है, जो चंद्रयान के लिए चुनौती पूर्ण साबित हो सकते हैं। साथ ही लैंडर की गति भी एक चुनौती भरा रहने वाला है। लैंडर की गति, चांद पर स्थिति गड्ढे, तकनीकी खामी और गुरुत्वाकर्षण बल में कोई बाधा नहीं आती है तो भारत चंद्रयान-3 को आसानी से चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करा लेगा। जिससे दुनिया में भारत का नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो जाएगा। अगर भारत दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल रहा तो हम पहले ऐसे देश होंगे जिसने मून की साउथ पोल पर सफलतापूर्वक यान को उतारा होगा।

    लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया समझें

     इसरो अधिकारियों समेत कई लोगों का कहना है कि लैंडिंग प्रक्रिया के 17 मिनट बेहद जोखिम भरे रहने वाले हैं क्योंकि इस दौरान पूरी प्रक्रिया ऑटोनॉमस होगी, लैंडर को अपने इंजनों को सही समय और ऊंचाई पर चालू करना होगा, सही मात्रा में ईंधन का इस्तेमाल करना होगा और आखिर में सतह छूने से पहले किसी भी बाधा या पहाड़ी या क्रेटर की जानकारी के लिए चंद्रमा की सतह को स्कैन करना बेहद ही जरूरी होगा। चांद पर लैंडिंग को लेकर इसरो के वैज्ञानिको का कहना है कि, लैंडिंग के लिए करीब 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर पॉवर बैंकिंग स्टेज में प्रवेश करेगा। उसके बाद स्पीड को धीरे-धीरे कम करके चांद की सतह तक पहुंचने के लिए अपने चार थ्रस्टर इंजनों को रेट्रो फायरिंग करके इस्तेमाल करना शुरू करेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लैंडर हादसे का शिकार न हो क्योंकि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण भी काम करेगा।

    6,048 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ना शुरू करेगा

    हवाई जहाज से दस गुना अधिक रफ्तार स्पेस एजेंसी इसरो के मुताबिक, 6.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर केवल 2 इंजनों का इस्तेमाल किया जाना है, अन्य 2 इंजनों को बंद करने का उद्देश्य लैंडर को आगे की ओर उतरते समय उल्टा जोर देना है। फिर करीब 150 से 100 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर अपने सेंसर और कैमरों का इस्तेमाल करके सतह को स्कैन करेगा। ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई रूकावट तो नहीं, इसके बाद यह सॉफ्ट-लैंडिंग करने के लिए नीचे उतरना शुरू कर देगा। इसरो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विक्रम लैंडर 1.68 किमी प्रति सेकंड के वेग यानी 6,048 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ना शुरू करेगा। यह स्पीड एक हवाई जहाज से लगभग दस गुना अधिक होता है। लैंडिंग के बाद क्या? अगर चंद्रयान-3 की लैंडिंग सॉफ्ट लैंडिंग आसानी से हो जाती है तो लैंडर विक्रम में मौजूद प्रज्ञान रोवर 14 दिनों तक चांद पर सर्च ऑपरेशन चलाएगा। जिसमें चांद पर पानी, खनिज और वायुमंडल को लेकर जांच करेगा।

    alamgir alam bjp Chandrayaan-3 Mission Congress dgp jharkhand hec hemant soren india isro jharkhand jmm Rahul gandhi rajesh thakur ssp ranchi suhan yadav
    Previous ArticleChandrayaan-3 Mission: सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी | झारखंड का लाल भी अभियान में शामिल
    Next Article Chandrayaan-3 Mission: भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बना

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.