

रांची। बिहार के पाटलिपुत्र से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर फायरिंग हुआ है। हालांकि रामकृपाल यादव पूरी तरह से सुरक्षित हैं। फायरिंग के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। रामकृपाल यादव के एक समर्थक को चोट लगी है। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।