Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»रिकॉर्ड मैच : चैंपियन मेकॉन ने 17 | स्पोर्टिंग यूनियन ने 6 व कोकर ने 5 गोल विपक्षी टीम पर दागे | मेकॉन के रोहित ने रिकॉर्ड 12 गोल अकेले किए
    Sport

    रिकॉर्ड मैच : चैंपियन मेकॉन ने 17 | स्पोर्टिंग यूनियन ने 6 व कोकर ने 5 गोल विपक्षी टीम पर दागे | मेकॉन के रोहित ने रिकॉर्ड 12 गोल अकेले किए

    News Box BharatBy News Box BharatJune 1, 2024Updated:June 1, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    फाइल फोटो... मेकॉन टीम।
    Buy Ad Space
    फाइल फोटो…

    – सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : 4 मैच में 31 गोल हुए

    – शंकर उरांव ने पांच गोल किए

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शनिवार को होटवाल के खेलगाव के दोनों ग्राउंड में कुल 31 गोल 4 मैच में हुए। प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में बिरसा क्लब कोकर ने आदर्श स्पोर्ट्स को 5-0 से पराजित किया। सचिन ने छठे व 42वें मिनट में, सुमित ने 38वें, अंकित ने 54वें व सुशील ने 62वें मिनट में गोल दागा। वहीं, दूसरे मुकाबले में सत्र 2023 की चैंपियन मेकॉन ने न्यू झारखंड नामकुम को 17-0 से धो डाला। यह पहली बाहै कि सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में इतने गोल हुए। इस मैच में मेकॉन के स्टार खिलाड़ी रोहित तिग्गा ने रिकॉर्ड 12 गोल किए। रोहित ने चौथे, 8वें, 33वें, 39वें, 43वें, 45वें, 53वें, 54वें, 58वें, 60वें, 66वें व 69वें मिनट में गोल किए। इसके अलावा शंकर उरांव ने भी पांच गोल जमाए। शंकर ने यह गोल 26वें, 47वें, 49वें, 55वें व 56वें मिनट में किया। यह सीएए के इतिहास में पहली बार है कि किसी खिलाड़ी ने अकेले एक मैच में 12 गोल किया। यानि रोहित ने 4 हैट्रिक गोल अपने नाम किए। साथ ही शंकर ने भी अपना हैट्रिक पूरा किया।

    स्पोर्टिंग के लिए कैफ व सुनील ने भी लगाए हैट्रिक

    स्टेडियम ग्राउंड में खेला गया पहला मुकाबला जेएसएसपीएस व ब्लैक टाइगर का 1-1 पर छूटा। 48वें मिनट में जेएसएसपीएस की ओर से सागेन मरांडी व ब्लैक टाइगर की तरफ से 53वें मिनट में ललित ने गोल मारा। दूसरे मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने आसानी से कांके को 6-1 से हराया। 19वें, 30वें, 53वें मिनट में सुनील उरांव व मो. कैफ ने 35वें, 46वें व 48वें मिनट में गोल दागा। कांके की ओर से एक मात्र गोल 28वें मिनट में विजय ने किया।

    2 जून के मुकाबले

    प्रैक्टिस ग्राउंड : अमर भारती बनाम मोरहाबादी एफसी (2.30 बजे से), सेरसा बनाम स्वर्णरेखा (3.45 बजे से)

    स्टेडियम ग्राउंड : बांधगाड़ी बनाम बिजय क्लब बड़ा घाघरा (2.30 बजे से), अरगोड़ा बनाम कव्वाली (3.45 बजे से)

    Caa Caa Football League Ranchi 2024
    Previous Article2024 में किसकी सरकार : 5 Exit Poll में NDA 350 पार | थोड़े देर में कुछ और भी आंकड़े दिखाये जाएंगे | असल नतीजे 4 जून को
    Next Article बड़ी खबर : बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर फायरिंग

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.