Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»वाराणसी में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक
    News

    वाराणसी में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 23, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष सेंटर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। तभी उनके काफिले के सामने एक युवक कूद गया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाड़ी से महज 10 फीट की दूरी पर था। यह देखते ही पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। उन्होंने युवक को दौड़कर पकड़ लिया। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। प्रधानमंत्री यहां एयरपोर्ट के लिए रवाना ही हुए थे। इसी दौरान एक युवा उनके काफिले के आगे कूद गया। वह पीएम की गाड़ी से बमुश्किल 10 फीट की दूरी पर था। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। SPG उससे पूछताछ कर रही है। युवक भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। युवक गाजीपुर जिले का रहने वाला है। वह सेना में नौकरी की मांग को लेकर पीएम से मिलना चाहता था। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। युवक पास से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम का आईडी कार्ड बरामद हुआ है। आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री ने सबसे पहले उन्होंने 450 करोड़ की लागत से तैयार क्रिकेट स्टेडियम का आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान सचिन ने पीएम मोदी को नमो लिखी जर्सी भी भेंट की।

    भाजपा कार्यकर्ता है युवक

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिरासत में लिया गया युवक गाजीपुर जिले में रहने वाला भाजपा का कार्यकर्ता है। वह इंडियन आर्मी में नौकरी की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मिलना चाहता था। इस बात की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। तलाशी के दौरान एसपीजी को उसके पास से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम का आईडी कार्ड मिला है।

    अब तक 9 बार पीएम की सुरक्षा में लगी सेंध

    पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले करीब 9 बार उनकी सुरक्षा में सेंध लग चुकी है। कर्नाटक के मैसुरु में 30 अप्रैल को रोड शो के दौरान पीएम मोदी की तरफ एक मोबाइल फेंका गया था। इससे पहले 19 जनवरी को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉमप्लेक्स में एक 38 साल का युवक वीवीआईपी एरिया में एंट्री कर गया था। सबसे बड़ा मामला फिरोजपुर में सामने आया था। 5 जनवरी 2022 को पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट के लिए फ्लाईओवर पर रुक गया था। किसानों ने आगे रास्ता जाम कर रखा था।

    Pm Narender Modi
    Previous Articleबीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को बर्खास्त करो, सांसद रमेश बिधूड़ी को गिरफ्तार करो
    Next Article नेशनल शूटर तारा शाहदेव मामला: 30 सितंबर को सीबीआई फैसला सुनाएगी

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.