Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»मंईयां योजना : होली से पहले लाभुकों को मिलेगी 3 महीने की किस्त !
    Latest

    मंईयां योजना : होली से पहले लाभुकों को मिलेगी 3 महीने की किस्त !

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 4, 2025Updated:March 5, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पात्र लाभुकों के लिए होली से पहले बड़ी राहत भरी खबर है। जनवरी, फरवरी और मार्च के तीन महीनों की किस्त एक साथ 7,500 रुपये लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, अयोग्य पाए गए 13.53 लाख से अधिक आवेदकों को इस योजना से बाहर किया जाएगा, जिससे उन्हें झटका लग सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, PFMS (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से 5 मार्च से जिला स्तर पर राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक 43.85 लाख लाभुकों की सूची डाउनलोड की गई है, लेकिन आधार सीडिंग के बाद केवल 37.55 लाख लाभुकों के खातों में ही तीन महीने की राशि जाएगी। शेष 5.52 लाख लाभुकों को आधार सत्यापन पूरा होने के बाद ही भुगतान मिलेगा। हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी इस मामले पर टिप्पणी करने से कतरा रहे हैं। इससे पहले, एसटी/एससी/पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने 27 फरवरी को विधानसभा में आश्वासन दिया था कि “15 मार्च से पहले जनवरी-फरवरी की किस्त जारी कर दी जाएगी। अब देखना है कि पात्र लाभुकों तक राशि पहुंचने का यह प्रक्रिया कितनी सुचारु रहती है।

    टॉप जिलों में रांची, गिरिडीह और धनबाद अव्वल

    लाभुकों की संख्या के मामले में रांची (3.65 लाख), गिरिडीह (3.54 लाख), धनबाद (3.09 लाख), पलामू (2.84 लाख) और बोकारो (2.79 लाख) शीर्ष पर हैं। गौरतलब है कि 6 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 56.61 लाख लाभुकों को बढ़ी हुई किस्त दी थी, लेकिन पात्रता जांच के बाद यह संख्या घटकर 43.08 लाख रह गई है।

    बजट में कटौती से साफ हुआ अनुमान

    वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में योजना के लिए 13,363 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि पिछले वर्ष इसके लिए करीब 16,985 करोड़ रुपये की आवश्यकता थी। इससे स्पष्ट है कि लाभुकों की संख्या घटने के अनुमान के आधार पर बजट में 3,622 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Maiya Samman Yojana
    Previous Articleकुछ चालाक लोग महिलाओं के नाम पर जारी योजनाओं का पैसा हड़प रहे : हेमंत सोरेन
    Next Article झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू रांची पहुंचे | कई जिलों का दौरा करेंगे

    Explore More

    May 14, 20262 Mins Read

    आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण

    May 14, 20262 Mins Read

    1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक

    May 14, 20264 Mins Read

    प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची में आधी रात पेट्रोल संकट! 10 से 12 बजे के बीच पंपों पर लगी लंबी कतारें May 15, 2026
    • आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण May 14, 2026
    • 1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक May 14, 2026
    • प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता May 14, 2026
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.