झारखंड पुलिस रामनवमी पर विशेष सुरक्षा तैनाती में जुटी रांची। रामनवमी को लेकर झारखंड पुलिस ने हजारीबाग और गिरीडीह जैसे संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 25 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इन जिलों में तैनात किया है। इनमें से 20 अधिकारी हजारीबाग और 5 गिरीडीह में ड्यूटी संभालेंगे। हजारीबाग में 20 डीएसपी रहेंगे मौजूद हजारीबाग डीआईजी के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने तैनाती की सूची जारी की है। राज्य की विभिन्न वाहिनियों से चुने गए इन अधिकारियों में शामिल हैं: गिरीडीह में 5 डीएसपी की तैनातीगिरीडीह जिले में…
Author: News Box Bharat
वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री ! भाजपा का साम्प्रदायिक एजेंडा रांची। रांची: संसद में पेश किए गए वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने जोरदार विरोध जताया है। बोर्ड ने मीडिया को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि यदि यह विधेयक पारित हुआ तो मुसलमान देशव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। प्रेस को इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना मोहम्मद फजल रहीम मुजद्ददी, प्रवक्ता डॉ सैयद कासिम रसूल इलियास, पूर्व सांसद व सदस्य मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मोहम्मद अदीब संबोधित किया मुख्य आपत्तियां: संविधान…
कांग्रेस ने बिल का विरोध किया रांची। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजु ने लोकसभा में वक्फ संशोधन 2025 बिल पेश कर दिया गया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बिल पेश होने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस बिल में संशोधन मेंबर्स से भी लिए जाने चाहिए थे। उनसे पूछा जाना था। संशोधन के लिए वक्त दिया जाना चाहिए था। वक्त मिला ही नहीं। इस सदन में कभी ऐसा कभी हुआ। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैंने जितना समय गैर-सरकारी संशोधनों को दिया है, उतना ही गैर सरकारी संशोधनों को दिया। दोनों में कोई अंतर नहीं किया…
रांची। कांके के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेंठ बालू ग्राम में सरहुल जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट का मामला पिठोरिया थाना पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। हेठबालू निवासी आबिद अंसारी के अनुसार सरना झंडा जबरन घर के सामने लगाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ। 31 मार्च को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से हेठबालू गांव के ग्राम प्रधान मनी पहान, अरविंद पहान, रवि पहान, अविनाश पहान, ललकु मुंडा, अजय मुंडा, रंजीत पहान सहित अन्य लोग मेरे घर व अन्य मुस्लिम समुदाय के दरवाजे व आंगन में सरना झंडा लगा…
रांची। कांके के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेंठ बालू ग्राम में सरहुल जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। ईद की सजावट टूट जाने के कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ। इसके बाद मारपीट तक की नौबत आ गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। हेंठ बालू में ईद की सजावट की गई थी। ईद की सजावट तोड़ने का आरोप एक पक्ष ने लगाया। इसी बात को लेकर पहले एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगे। फिर दोनों ओर से मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान महिलाएं भी शामिल रहीं। सरहुल जुलूस में निकले लोगों ने बताया की हरगढ़ी स्थान के…
कल सरकार लोकसभा में पेश करेगी वक्फ संशोधन विधेयक रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बुधवार, 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पेश करेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रश्नकाल के बाद विधेयक पर चर्चा और मतदान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। रिजिजू ने कहा कि सरकार ने 8 घंटे की चर्चा के लिए सहमति जताई है, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। जेडीयू ने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया इससे पहले भाजपा ने एनडीए गठबंधन के सभी…
सरकार लोकसभा में पेश करेगी वक्फ संशोधन विधेयक रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बुधवार, 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पेश करेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रश्नकाल के बाद विधेयक पर चर्चा और मतदान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। रिजिजू ने कहा कि सरकार ने 8 घंटे की चर्चा के लिए सहमति जताई है, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। विधेयक पर चर्चा: सरकार vs विपक्ष रिजिजू ने कहा, “हर दल को…
सिरमटोली सरना स्थल में सीएम का विरोध किया गया रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर रांची के करमटोली आदिवासी हॉस्टल और सिरमटोली केंद्रीय सरना समिति में शामिल होकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन (विधायक) और बच्चों के साथ पूजा-अर्चना की, पौधारोपण किया, तथा छात्रों के साथ पारंपरिक नृत्य में भाग लेकर आदिवासी संस्कृति को समर्थन दिया। वहीं, सोशल मीडिया एक्स पर भी सीएम ने झारखंडवासियों को सरहुल की बधाई दी। उन्होंने लिखा है कि पिछले कई सालों से सरहुल के मौके पर दो दिन के राजकीय अवकाश की मांग…
रांची। हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही विधानसभा के चोचरो पार्क में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसकी सूचना मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश हजारीबाग पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अन्य कांग्रेसजनों के साथ घटनास्थल पर स्टीमर के माध्यम से पहुंचे और प्रशासन एवं संबंधित मैनेजमेंट के पदाधिकारी से बात कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने व नेहरू के प्रतिमा को पुनः लगाकर सुरक्षित व्यवस्था स्थापित करने के लिए कहा। इस दौरान हजारीबाग जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, कोडरमा जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, हजारीबाग विधानसभा…
रांची। रांची के सिरमटोली इलाके में सरना स्थल के सामने से फ्लाईओवर रैंप को पूरी तरह हटाने की मांग को लेकर 30 मार्च 2025 (रविवार) को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद चुटिया थाना में पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव समेत 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस के मुताबिक, आंदोलनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी और प्रशासनिक कार्यों में बाधा डाली। घटनास्थल पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रविवार की देर रात तक रांची के सिटी एसपी, एसडीएम सहित कई आला अधिकारियों ने सरना स्थल के पास सुरक्षा का जायजा लिया। थाना…