Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»Mahendra Singh Dhoni की कार का कटा 1000 रुपये का चालान
    All About Jharkhand

    Mahendra Singh Dhoni की कार का कटा 1000 रुपये का चालान

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 4, 20262 Mins Read
    महेंद्र सिंह धोनी की कार का रांची में ओवरस्पीडिंग के कारण 1000 रुपये का चालान कटने से जुड़ी तस्वीर
    रांची में ओवरस्पीडिंग के कारण Mahendra Singh Dhoni की लग्जरी कार पर 1000 रुपये का चालान, ATMS कैमरे ने रियल टाइम में पकड़ा।
    Buy Ad Space

    रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कार का चालान कटना है। ओवरस्पीडिंग के कारण उनकी लग्जरी कार पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। झारखंड में खास पहचान रखने वाले धौनी की कार का चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण काटा गया। 1 मार्च को कांके रिंग रोड पर बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पास उनकी कार तय स्पीड लिमिट से ज्यादा रफ्तार में चल रही थी। उस इलाके में अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन कार की रफ्तार इससे ज्यादा थी। वहां लगे ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम (ATMS) के कैमरों ने इसे रिकॉर्ड कर लिया और तुरंत 1000 रुपये का चालान जनरेट कर दिया। रांची ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बड़े चौराहों और रिंग रोड पर यह सिस्टम 24 घंटे काम करता है। ओवरस्पीडिंग, सिग्नल तोड़ने और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर तुरंत चालान जारी कर दिया जाता है। धौनी रांची के रहने वाले हैं और अक्सर अपने फार्महाउस या शहर में दिखाई देते हैं। उन्हें महंगी और लग्जरी कारों का शौक है। लेकिन इस बार ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर उनकी कार पर जुर्माना लगा दिया गया।

    ATMS camera Ranchi Dhoni car overspeeding Mahendra Singh Dhoni MS Dhoni challan ranchi traffic police
    Previous ArticleJharkhand SIR 2026: अप्रैल में शुरू होगा मतदाता गहन पुनरीक्षण | 2003 वोटर लिस्ट बनेगा आधार
    Next Article Nitish Kumar राज्यसभा जा सकते हैं, निशांत कुमार बन सकते हैं बिहार के डिप्टी सीएम

    Explore More

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    September 2, 20265 Mins Read

    अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्रों में मतदाता पंजीकरण पर मंथन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.