रांची। झारखंड के पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। गोदरमा गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद व्यक्ति की हालत खराब होने लगी, उसे किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच व्यक्ति का बेटा पीछे से बोरे में बंद करके सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टर से कहा कि इसी सांप ने मेरे पिता को काटा है। सांप देखकर डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों की हालत खराब हो गई। थोड़े देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में रेस्क्यू टीम को बुला…
Author: News Box Bharat
रांची। एमर्जिंग एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान-ए के बल्लेबाजों ने भारत-ए को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया। कोलंबो में भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। डे-नाइट के इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 352 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा कर दिया। टीम इंडिया के सभी गेंदबाज पाकिस्तानी बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखे। पाकिस्तान की ओर से दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तैयब ताहिर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों का सामना कर 108 रनों की बड़ी पारी खेली। तैयब ने…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
सर्कुलर रजिस्ट्रार जनरल की ओर से भेजा गया रांची। मद्रास हाईकोर्ट ने एक सर्कुलर जारी करके कहा है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी की अदालतें केवल महात्मा गांधी और तमिल कवि-संत तिरुवल्लुवर की तस्वीरें ही अदालतों में लगा सकते हैं। हाईकोर्ट ने कांचीपुरम के प्रधान जिला न्यायाधीश को अलंदुर में बार आसोसिएशन के नवनिर्मित संयुक्त न्यायालय परिसर के प्रवेश कक्ष से बीआर आंबेडकर का चित्र हटाने का निर्देश दिया है। मद्रास हाई कोर्ट का यह सर्कुलर सभी जिला अदालतों को रजिस्ट्रार जनरल की ओर से 7 जुलाई में भेजा गया है। हाई कोर्ट ने सर्कुलर में उन घटनाओं का जिक्र किया…
रांची। देश में रोजाना हजारों ट्रेन चलती है। सबसे ज्यादा लोग जनरल डिब्बे में ही सफर करते हैं। ऐसे में जनरल क्लास डिब्बों में खाने की सुविधा ना होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती थी। अब भारतीय रेल ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए किफायती दामों पर भोजन और शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था शुरू कर दी है। भारतीय रेल की ये सुविधा देश भर के 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर शुरू हो चुकी है और जल्द ही अन्य चिन्हित स्टेशनों पर भी शुरू की जाएगी, जिसमें जनरल कोच के यात्री कोच के बाहर लगे…
रांची। बांग्लादेश के झालोकाटी जिले में एक यात्री बस के सड़क से फिसलकर तालाब में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। यात्री बस राजधानी ढाका से लगभग 200 किमी दक्षिण में सड़क किनारे जलाशय में गिर गई, जिससे 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों और क्लीनिकों में ले जाया गया, जहां चार और लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायल यात्रियों को गंभीर स्थिति में बचा लिया गया है। बस दुर्घटना तब…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची। रविवार को भारत-ए व पाकिस्तान-ए की क्रिकेट टीम आमने-सामने होगी। एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला श्रीलंका में डे-नाइट खेला जाएगा। यह मैच दिन के 2 बजे से शुरू होगा। इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स में किया जाएगा। भारत ने बांग्लादेश को व पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का किया था। भारत ए ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए को 51 रन से हराकर एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया था।
रांची। कडरू न्यू ओवर ब्रिज के पास 2 गाड़ी में टक्कर के बाद मारपीट शुरू हो गई। लगभग 11.50 बजे रात में क्रेटा व डटसन गो के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद क्रेटा में सवार लोगों ने डटसन गो के ड्राइवर को बाहर निकालकर धुनाई करनी शुरू कर दी। मारपीट के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद किसी ने अरगोड़ा थाना को सूचना दी। मौके पर तुरंत पुलिस पहुंचकर मामला को शांत कराया। लेकिन क्रेटा में सवार लोग मारपीट पर उतारु थे। मिली जानकारी के अनुसार डटसन में अकेला ड्राइवर था व शराब पीकर गाड़ी चला…
चुराए गए समान की कीमत 4.2 करोड़ रुपए रांची। फ्रांस के क्लब पीएसजी के गोलकीपर गियानलुइगी डोनरुमा लूट का शिकार बन गए। डोनरुमा और उनकी गर्लफ्रेंड को उन्हीं के घर पर बंधक बनाकर लूट की गई। फ्रेंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन इस घटना का खिलाड़ी के जहन पर काफी असर हुआ है। खिलाड़ी के साथ यह घटना तब हुई जब उन्हें अगले दिन जापान के लिए रवाना होना था। डोनरुमा पेरिस के अपमारकेट इलाके में रहते हैं। शुक्रवार को सुबह लगभग तीन बजे 4 लोग उनके घर में घुसे। डोनरुमा और उनकी गर्लफ्रेंड को रस्सियों…