Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Entertainment»विश्व आदिवासी दिवस पर हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक व तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं होंगी
    Entertainment

    विश्व आदिवासी दिवस पर हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक व तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं होंगी

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 23, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    मेरीकॉम, दिलीप तिर्की व कोमालिका को आमंत्रित किया जाएगा

    रांची। विश्व आदिवासी दिवस पर 9-10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। प्रदर्शनी, फूड कोर्ट, पार्किंग, वीआईपी लाउंज, लाइट एंड साउंड शो, फिल्म फेस्टिवल, सेमिनार आदि के लिए उपयुक्त स्थल हेतु निरीक्षण करते हुए विनय कुमार चौबे ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। आपको बता दें कि झारखंड के समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन की खूबसूरती को देश-दुनिया में अलग पहचान दिलाने के लिए पिछले वर्ष विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पहली बार झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन हुआ था। इस वर्ष झारखंड आदिवासी महोत्सव को और भी वृहद स्तर पर भव्य तरीक़े से मनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सहित आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा, अपर सचिव अजय नाथ झा, टीआरआई निदेशक रणेन्द्र कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    झारखंड आदिवासी पर निम्न कार्यक्रम होंगे

    झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में सभी कार्यक्रम निम्न तीन श्रेणियों में आयोजित किए जाएंगे : 1. ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा सेमिनार, पैनल डिस्कशन, ट्राईबल फिल्म फेस्टिवल, ट्राइबल फूड्स फेस्टिवल और पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के ख्याति प्राप्त आदिवासी साहित्यकार, विशेषज्ञ, इतिहासकार आदि शामिल होंगे। 2. कल्चरल प्रोग्राम के तहत गीत, नृत्य, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, नेशनल और इंटरनेशनल बैंड के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा यूथ आईकॉन भी आमंत्रित किए जाएंगे। 3. महोत्सव में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

    ट्राइबल सेलिब्रिटीज भी आमंत्रित किए जाएंगे

    इनमें फेमिना मिस इंडिया रिया तिर्की, क्वीन ऑफ़ इंटरनेशनल टूरिज्म एंजल मेरिना तिर्की, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज़ कोमालिका बारी को आमंत्रित किया जाएगा।

    cm jharkhand DC RANCHI hemant soren vinay chaubey
    Previous Articleसिर्फ महात्मा गांधी और तिरुवल्लुवर की फोटो ही अदालतों में लगाई जाएं: मद्रास हाई कोर्ट
    Next Article एमर्जिंग एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने दिया भारत को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.