Author: News Box Bharat

रांची। अहमदाबाद में चेन्नई व गुजरात के बीच खेले जाने वाला इंडीयन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मैच बारिश के कारण धुल गया। अब यह मुकाबला सोमवार यानि 29 मई 2023 को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। रविवार शाम से हो रही बारिश ने प्रशांसकों की टेंशन बढ़ा दी थी। अंपायर ने कई बार मैदान का जायजा लिया। लेकिन रात 11 बजे दोनों अंपायर व मैच रेफरी ने मैच सोमवार को कराने का निर्णय लिया। अगर सोमवार को भी बारिश के कारण मैच नहीं खेला जाता है तो गुजरात की टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। धौनी की…

Read More

रांची। कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह ने कहा की कोल्हान के कई पर्यटन स्थल को विकसित करने की जरुरत है। ऐसा होने से झारखण्ड सरकार को काफी राजस्व आएगा। झारखण्ड में फ़िल्म सिटी का धरातल पर उतारने की जरूरत हैं। झारखण्ड में काफी सौंदर्य प्राकृतिक वादियाँ हैं। झारखण्ड समेत कोल्हान में काफी पर्यटन स्थल जैसे चांडिल, दलमा, किरीबुरु, बुरुडीह डैम, जादुगोड़ा, नरवा, डिमना लेक आदि ऐसे मुख्य जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाय तो हमारे राज्य में काफी राजस्व प्राप्त होगा। क्योंकि पडोसी राज्य बिहार, उड़ीसा, बंगाल आदि अन्य राज्यों से लोग यहां बड़ी…

Read More

रांची। राजधानी में बेहतर कार्य करने वाले पांच ट्रैफिक पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। जिसमें चेन छिंतई के आरोपी को पकड़ने के मामले में एएसआई विश्राम उरांव, संजय कुमार मांझी, धीरज कुमार, अमरजीत कुमार राय को सम्मान दिया गया। वहीं, 2000 के 10 नोट सड़क पर से उठाकर थाना में जमा करनेवाले ट्रैफिक पुलिस मकबूल अली को भी सम्मानित किया गया। सिटी एसपी सुभानशु जैन और ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां ने जवानों का सम्मान बढ़ाते हुए सम्मानित किए।

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बिरसा चौक पर नव निर्मित संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपती महोदया को आमंत्रित नहीं किए जाने के विरोध में धरना दिया। धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया। झारखंड कांग्रेस नेता विधायकदल सह ग्रामीण एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक ममता देवी उपस्थित हुईं l धरना को संबोधित करते हुए नेता विधायकदल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि देश संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित रखने का काम हो रहा है। राष्ट्रपति…

Read More

रांची। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा (प्रा०) परीक्षा, 2023 झारखंड के एक मात्र केन्द्र रांची के 56 उपकेन्द्रों पर सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में (प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक) सम्पन्न हुई। रांची केन्द्र पर कुल 26054 परीक्षार्थियों में से कुल 14409 परीक्षार्थी प्रथम पाली में व कुल 14,304 परीक्षार्थी द्वितीय पाली में उपस्थित हुए। परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारी, एक-एक सहायक पर्यवेक्षक, एक-एक दण्डाधिकारी एवं पर्याप्त…

Read More

रांची। महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में खेलने के लिए भारतिय टीम केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। 18 सदस्ययी भारतीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी शामिल हैं। तीनों सिमडेगा जिला की हैं। जूनियर एशिया कप FIH जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट है। जापान के काकामीगहारा में 2 जून से टूर्नामेंट खेला जाएगा। भारतीय जूनियर महिला टीम ग्रुप चरण के दौरान पूल-ए में कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी। पूल-बी में मेजबान जापान, चीन, कजाकिस्तान, हांगकांग चीन और इंडोनेशिया शामिल हैं। महिला जूनियर एशिया कप 2023 भारतीय जूनियर…

Read More

रांची। काँग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर इमरान प्रतापगढ़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से इसलिए नहीं कराया क्योंकि वे आदिवासी हैं। संसद भवन के उद्घाटन में न राष्ट्रपति को बुलाया गया आैर न ही राष्ट्रपति को। नरेंद्र मोदी की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश के लिए इससे शर्म की और क्या बात हो सकती है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री से संसद भवन का उद्घाटन कराकर सारी मर्यादा को तोड़ दिया। देश की लगभग 20 पार्टियों ने इसका विरोध भी…

Read More

रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाया गया। मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। आजादी के बाद उन्होंने देश का निर्माण किया।…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा। शनिवार को ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुंडू थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत कई दिनों से मोटर साइकिल की चोरी हो रही थी। इस बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की ओर से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गया। पुलिस टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्रान्तर्गत भुईयांडीह चौक के पास वाहन चेकिंग करना शुरू किया। इसी दौरान तमाड़…

Read More

रांची/नई दिल्ली। झारखण्ड में विगत तीन वर्षों में विकास की गति में काफी तेजी आई है। झारखण्ड में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाएं हैं और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री से आग्रह है कि को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म के सिद्धान्तों को धरातल पर उतारते हुए झारखण्ड को उचित सहयोग प्रदान किया जाय, जिससे विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में झारखण्ड भी अपनी भागीदारी दर्ज करा सके। ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद् की 8वीं…

Read More