Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Uncategorized» पुलिस ने चोरी के 20 मोटर साइकिल बरामद किए
    Uncategorized

     पुलिस ने चोरी के 20 मोटर साइकिल बरामद किए

    News Box BharatBy News Box BharatMay 27, 20232 Mins Read
    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ग्रामीण एसपी नौशाद आलम
    Buy Ad Space

     रांची। रांची पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा। शनिवार को ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुंडू थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत कई दिनों से मोटर साइकिल की चोरी हो रही थी। इस बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की ओर से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गया। पुलिस टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्रान्तर्गत भुईयांडीह चौक के पास वाहन चेकिंग करना शुरू किया। इसी दौरान तमाड़ की ओर से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाए दिए। इन लोगों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। लेकिन मोटर साइकिल सवार पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे, जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्तियों का नाम-पता पूछने पर अपना नाम राकेश अहीर व निलांबर महतो बताया। दोनों बुंडू के रहने वाले हैं। मोटर साइकिल की कागजात मांगने पर वे प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने जब इन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि यह मोटर साइकिल चोरी की है। जिसे बेचने के लिए ले जा रहे थे।

    राकेश व रांगा का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है

    आगे पूछताछ करने पर बताया कि हमलोगों का एक गिरोह है, जो मोटर साइकिल चोरी करने कम दामों में बेचते हैं। साथ ही कई मोटर साइकिल चोरी करके बेचे हैं। इसके बाद पुलिस ने पकड़ाए व्यक्तियों के निशानदेही के आधार पर विभिन्न स्थानों से चोरी के 20 मोटर साइकल बरामद किए। इन दोनों मोटर साइकल चोर के अलावा इनके एक अन्य सहयोगी अनुज महतो, बूंडू को भी गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू अजय कुमार, तमाड़ अंचल के पुलिस निरिक्षक प्रदीप मिंज, तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार व अन्य शामिल थे। गिरफ्तार राकेश अहीर व निलांबर महतो उर्फ रांगा का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।

    Previous Articleझारखंड देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने को तैयार: हेमंत सोरेन
    Next Article नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे: कैप्टन अजय

    Explore More

    May 30, 20231 Min Read

    आर्ट्स की टॉपर कतरासगढ़ की कशिश परवीन और कॉमर्स की टॉपर ursline inter college रांची की सृष्टि कुमारी

    May 30, 20231 Min Read

    पुंदाग ओपी क्षेत्र से 3 अपराधी गिरफ्तार, लूट की 13 मोबाइल व 1 बाइक बरामद

    May 30, 20232 Mins Read

    रांची के महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी में चेन्नई को पांचवा खिताब दिलाया

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.