रांची। सोमवार रात चाईबासा में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुवार के 2 जांबाज शहीद हो गए। भाकपा के माओवादी मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हुई इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गए हैं। शहीद अमित तिवारी 2012 बैच के सब इंपेक्टर थे, वह पलामू के रहने वाले थे। दोनों शहीद का पोस्टमार्टम रांची रिम्स में ही होगा जानकारी के अनुसार झारखंड जगुआर की एक टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाकर नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग…
Author: News Box Bharat
दुनिया अब भारत की विविधता और क्षमताओं को बड़े उत्साह के साथ देख रही रांची। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी शान से तिरंगा लहरा दिया। पीएम मोदी द्वारा ध्वजारोहण के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फूलों की वर्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा देश और मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पीएम मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते…
बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को कुछ खास देशों के स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल फ्लैग के रंग से रोशन किया जाता है रांची। दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो इस बात से नाराज नजर आ रहे हैं कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर उनके मुल्क का नेशनल फ्लैग क्यों नहीं लगाया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर भारतीय तिरंगा को लहराया गया। बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को कुछ खास देशों के स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल फ्लैग के रंग से रोशन किया जाता है। 13 अगस्त की रात सैकड़ों पाकिस्तानी…
मोरहाबादी ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन सुबह 9.05 बजे तिरंगा फहराएंगे रांची में कौन, कहां और कब करेंगे झंडोत्तोलन, देखें पूरा कार्यक्रम रांची। 77वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश व झारखंड में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। खासकर झारखंड की राजधानी रांची शहर पूरी तरह से जश्न-ए-आजादी के रंग में है। शासन-प्रशासन भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। डीआईजी अनूप बिरथरे, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल की अगुवाई में फुल…
रांची। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के बोल्ड फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शर्लिन चोपड़ा अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। कई बार शर्लिन चोपड़ा बोल्ड अदाएं दिखाते हुए पैपराजी के कैमरे में कैद होती हैं और उनकी फोटोज वायरल हो जाती हैं। शर्लिन चोपड़ा के फैंस उनकी अदाओं को देखकर आहें भरते हैं। यहां पर शर्लिन चोपड़ा की कुछ ऐसी बोल्ड फोटोज हैं जो उनके फैंस का ध्यान जरूर आकर्षित करेंगी।शर्लिन चोपड़ा को उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है और उनके फोटोज-वीडियोज वायरल होते…
भारत पूरी दुनिया में विकास के लक्ष्यों और मानवीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी ने कहा- यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है रांची। 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित करते हुए सबसे पहले कहा कि यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम…
रांची। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर महाराज श्री धीरेंद्र शास्त्री जल्द ही झारखंड आएंगे। धनबाद के बाघमारा विधायक ढुलु महतो ने उनसे मुलाकात कर उन्हें झारखंड आने का निमंत्रण दिया है। महाराज धीरेंद्र शास्त्री का यह दौरा कब होगा, इसे लेकर अभी तारीख तय नहीं हुई है, हालांकि महाराज ने झारखंड आने पर सहमति जता दी है। कोयलांचल की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए बाघमारा विधायक ढुलु महतो आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल सरकार के दरबार में महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर, ममलेश्वर के साथ ही सूर्यमुखी हामुनाम मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।…
रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में कार्यरत अवर सचिव श्री रामबली मांझी के आकस्मिक निधन पर नेपाल हाउस स्थित विभागीय सभागार में शोक सभा की गई। शोक सभा में अवर सचिव श्री रामबली मांझी की तस्वीर पर पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कृषि मंत्री श्री बादल ने कहा कि हमने एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पदाधिकारी को खोया है। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में विभाग उनके परिवार के साथ है। उन्होंने विभाग को करीब 9 वर्षों तक सेवा दी है। श्री बादल ने कहा कि विभाग की ओर…
रांची। पुलिस पदक का ऐलान हो गया है। इस बार झारखंड के 17 पुलिस कर्मियों को अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिया जाएगा। पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए 6 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है, वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल इस बार एक भी पुलिसकर्मियों को नहीं दिया जा रहा है। पुलिस मेडल फॉर में मेरोटोरीयस सर्विस के लिए 11 पुलिसकर्मियों और जवानों का चयन किया गया है। पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ 6 अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक और 11 अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के टाना भगत समुदाय की समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को टाना भगत समुदाय की समस्याओं के निराकरण के लिए यथोचित सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के बुधराम टाना भगत, धनी टाना भगत, ललित टाना भगत, महादेव टाना भगत, बुदु टाना भगत, लक्ष्मण टाना भगत, सुधीर टाना भगत, बिजला टाना…