Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Author: News Box Bharat
बिट्टू बजरंगी ने ही सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए थे रांची। नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उसके फरीदाबाद स्थित घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हिंसा मामले की जांच के बाद बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी की है। हरियाणा के नूंह से शुरू हुई हिंसा जिसने गुरुग्राम और आसपास के जिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। उस हिंसा का मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी ही था। बता दें कि ब्रजमंडल शोभायात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी ने ही सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए थे। बता दें कि 31 जुलाई को…
रांची। झारखंड में इस साल 16 मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने नौ माओवादियों को मार गिराया गया है। साथ ही एक केंद्रीय समिति के सदस्य और क्षेत्र कमांडरों सहित 236 को गिरफ्तार किया गया। यह बातें पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पुलिस के बड़े पैमाने पर माओवाद विरोधी अभियानों के साथ-साथ राज्य की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कम से कम 267 माओवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। झारखंड सरकार राज्य में माओवादी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड पुलिस को माओवादियों के खिलाफ अपने अभियान में अभूतपूर्व…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति की ओर से प्रदत्त पदक सौंपे मुख्यमंत्री ने कहा-आजादी के लिए हमारे पुरखों ने बड़ी कीमत चुकाई रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के ऐतिहासिक मोरहबादी मैदान में सुबह 9.05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के पहले सीएम ने सुरक्षा बलों के परेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य के 44 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति की ओर से प्रदत्त पदक भी सौंपे। समारोह में हजारों लोग मौजूद रहे। झारखंड की जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने…
रांची। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, मेदिनीनगर में आयोजित राजकीय समारोह में झंडोत्तोलन करने के पश्चात राज्य के कृषि मंत्री बादल शहर के जेलहाता पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सह संविधान सभा के सदस्य रहे स्वर्गीय यदुवंश सहाय ‘यदु बाबू’ के पुत्र बृजनंदन सहाय उर्फ मोहन बाबू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह गर्व का विषय है कि स्वर्गीय ‘यदु बाबू’ संविधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि यदु बाबू जैसे महान विभूतियों के योगदान के फलस्वरुप ही हमारा देश आज यहां तक…
रांची। नाइजीरिया में वायुसेना का एक MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें नाइजीरियाई सुरक्षा बल के 26 लोगों की जान चली गई और 8 लोग घायल हैं। MI-171 हेलिकॉप्टर ने सोमवार को जुनगेरु से उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर लुटेरों से हो रही मुठभेड़ के बीच घायलों को रेस्क्यू कर रहा था जो बाद में क्रैश हो गया। नाइजीरियन एयर फोर्स ने इसकी पुष्टि की है। यह हादसा चुकुबा गांव शिरोरो के पास हुआ।
आपके पॉलिटिकल मास्टर अच्छी तरह जानते हैं कि CM को 15 अगस्त को ध्वजारोहण करना होता है कागजात ईडी ऑफिस में गुम हो गए हैं, अगर आप दोबारा चाहेंगे तो भिजवा दिया जाएगा रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ अब बगावत के मूड में नजर आ गए हैं। सोमवार को सीएम ने ED के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा के नाम पत्र लिखा। लिखा कि उनको बेवजह समन भेजकर परेशान किया जा रहा है। अगर समन वापस नहीं लिया गया तो वह कानून का सहारा लेंगे। आपको बता दें कि ईडी ने 7 अगस्त को समन जारी…
रांची। 77वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश व झारखंड में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। खासकर झारखंड की राजधानी रांची शहर पूरी तरह से जश्न-ए-आजादी के रंग में है। रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी ग्राउंड में मंगलवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सुबह 9.05 बजे झंडाेत्तोलन किए। मोरहाबादी मैदान में इसके लिए विशेष पंडाल बनाया गया है। मुख्य मंच के दोनों ओर अधिकारियों व विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाया गया है। वहीं, मुख्य मैदान के दोनों ओर भी पंडाल बनाया गया है। सीएम झंडोत्तोलन के बाद राज्य…