रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवजीन फुटबॉल लीग सत्र 2023-24 का पहला व दूसरा मैच पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्व. प्रभाकर मिश्रा के नाम रहा। हटिया रेलवे ग्राउंड में शनिवार से सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग मैच शुरू हो गया। मैच शुरू होने से पहले सीएए के ऑफिशियल, प्लेयर्स व दर्शकों ने एक मिनट का मौन रखकर प्रभाकर मिश्रा को श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने प्रभाकर मिश्रा के फुटबॉल में योगदान को लेकर सभी को बताया। उन्होंने कहा कि सीएए के लिए प्रभाकर मिश्रा का निधन बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी…
Author: News Box Bharat
जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रधान सहायक व सहायक पर गड़बड़ी करने का है आरोप रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोडरमा जिला में शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी और अनियमितता के मामले में आरोपी तदेन जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा पुरेन्द्र विक्रम शाही, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के प्रधान सहायक अजीत कुमार व सहायक धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, ( एसीबी) हजारीबाग के द्वारा 27 जून 2019 को दर्ज आईआर की विस्तृत जांच हेतु पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। यह है पूरा मामला कोडरमा जिला अंतर्गत शिक्षक नियुक्ति मामले में तदेन जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा पुरेन्द्र विक्रम…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है तो आपके लिए एक अच्छी खहर है। यह अपडेट उन लोगों के लिए ज्यादा काम का है जो यह सोच रहे हैं कि वित्त मंत्रालय की तरफ से आईटीआर दाखिल करने की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने इस पर साफ किया कि इस बार आईटीआर की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। इस बार आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा से जब इस बारे में सवाल किया गया कि क्या उत्तर भारत में…
15 फरवरी 2024 से शुरू व 10 अप्रैल 2024 को समाप्त होंगे रांची। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। एकेडमिक ईयर 2023-24 के लिए बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू व 10 अप्रैल 2024 को समाप्त होंगे। बोर्ड एग्जाम की तारीखें अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। कुल 55 दिनों तक सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम चलेंगे। सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से एग्जाम के तारीख की घोषणा की। एग्जाम की तारीखें स्टेक…
रांची। झारखंड के गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत प्रखंड समन्वयक सिराज अंसारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की है। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत झालुआ निवासी सिराज अहमद के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय बंद होने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व से ही घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने तुलसीदामर घाटी में उन्हें गोली मारकर दी। घटना के बाद राहगीर सिराज को अनुमंडलीय अस्पताल बंशीधर नगर लाए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत…
रांची। अगर आप एप्पल का लैपटॉप व मोबाइल फोन अपने पास रखते हैं तो फिर रोशपा टॉवर जरुरू आयें। सेकंड फ्लोर के शॉप नंबर M/8 में एक से बढ़कर एक एसेसरीज का कलेक्शन यहां आपको बहुत ही वाजिब दाम में मिलेगा। शुक्रवार को ही इंशा मोबाइल शॉप का उद्घाटन किया गया। रांची में पहली बार एप्पल के सारे प्रोडक्ट्स का एसेसरीज इस शॉप में रखा गया है। इसके अलावा स्मार्ट वाच का एक से बढ़कर एक बेल्ट, लैपटॉप, टैबलट का गार्ड व अन्य मोबाइल व लैपट़प का समान यहां उपलब्ध कराया गया है। शॉप के ऑनर नवाब ने बताया कि…
रांची। कुछ दिनों पहले रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हुए अकाउंटेंट संजय कुमार हत्याकांड के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में संदीप कुमार, आकाश कुमार, विवेक कुमार शर्मा, डब्लू कुजूर (जेल में बंद) की पत्नी सुशीला कुजूर और शाहिल बाड़ा शामिल है। आरोपियों में संदीप कुमार और आकाश कुमार ने अकाउंटेंट संजय कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी कौशल किशोर…
शिक्षक दिवस के दिन कार्यक्रम खत्म होगा रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस भवन प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, सतीष पॉल मुंजनी उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 16, जुलाई 2023 से ‘भारत जोड़ों की बात आम जनों के साथ’ कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat