Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज 783 सांसदों के साथ नई संसद तक पीएम मोदी करेंगे पैदल मार्च । झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन भी बोलेंगे
    News

    आज 783 सांसदों के साथ नई संसद तक पीएम मोदी करेंगे पैदल मार्च । झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन भी बोलेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 19, 2023Updated:September 19, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    दोपहर 1:15 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी

    9:30 बजे सांसदों को ग्रुप में तस्वीर खिंचवाने के लिए आमंत्रित किया गया

    रांची। 18-22 तक संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो चुकी है, मंगलवार को सदन के विशेष सत्र की कार्रवाई नए संसद भवन में की जाएगी। विशेष सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नए संसद भवन तक पैदल जाएंगे, इस दौरान 783 सांसद उनके साथ मौजूद होंगे। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में संविधान की पुस्तक भी होगी। मंगलार दोपहर 1:15 बजे लोकसभा की कार्यवाही जबकि 2:15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे सभी सांसदों को ग्रुप में तस्वीर खिंचवाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए तीन तस्वीरें ली जाएंगी। पहली तस्वीर में लोकसभा के सभी सदस्य होंगे, जबकि दूसरी तस्वीर में राज्यसभा के सभी सदस्य होंगे। वहीं तीसरी तस्वीर में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य मौजूद होंगे। वहीं नए संसद भवन में प्रवेश के लिए सभी सांसदों को नया पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा.

    झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष रखेंगे अपनी बात

    नए संसद भवन में शिफ्ट होने के बाद लोकसभा में नए स्पीकर ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोलेगें। वहीं, सेंट्रल हॉल में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता अधीर रंजन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सांसद मेनका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन अपनी बात रखेंगे।

    सभी सासंदों को विशेष किट दी जाएगी

    इस दिन को यादगार बनाने के लिए सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बाद सभी सांसदों को एक किट की जाएगी। इसमें संविधान की कॉपी, नए संसद को लेकर स्मारक सिक्का और डाक टिकट होगा।

    मंत्रियों का मिलेगा नया कमरा

    संसद भवन में मंत्रियों को कमरे में आवंटित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी का कार्यालय ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है। इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर पीएम मोदी के दफ्तर के आसपास अन्य 11 मंत्रियों के दफ्तर भी होंगे। मोदी कैबिनेट के 11 वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव, अर्जुन मुंडा और नरेंद्र सिंह तोमर को नए संसद भवन में ग्राउंड फ्लोर पर कमरा आवंटित किया गया है।

    New Parliament
    Previous Articleमहिला आरक्षण बिल को मंजूरी । कल लोकसभा में पेश किया जाएगा
    Next Article यादगार फोटो सेशन: मोदी | सोनिया | राहुल समेत सांसदों ने फोटो खिंचवाई | गुजरात के बीजेपी सांसद की तबीयत बिगड़ी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.