रांची। इंडस्ट्री की फैशन क्वीन उर्फी जावेद का अंदाज से फैंस के होश उड़ जाते हैं। हर बार एक ऐसा आउटफिट पहनकर एंट्री लेती हैं, जिसे देखते ही लोगों के भी होश उड़ जाते हैं। यही कारण है कि पैपराजी भी उर्फी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं। अब हाल ही में उर्फी जावेद मुंबई में स्पॉट हुईं, जहां से उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी ब्लू और पिंक कलर का फ्लोरल आउटफिट पहनें नजर आ रही हैं। उर्फी के इस आउटफिट को देख ट्रोल्स भी उनकी…
Author: News Box Bharat
अल्पसंख्यकों के ज्वलंत मुद्दों पर एक बड़ी बैठक रविवार को होगी रांची। अंजुमन इस्लामिया रांची की ओर से रहमानिया मोसाफिर खाना में जिम्मेदार संगठनों, सामाजिक लोगों व अधिवक्ताओं के साथ एक अवामी बैठक हुई। जिसमें 10 जून की दुर्भाग्यपूर्ण घटना, अल्पसंख्यकों के संवैधानिक संस्थानों का योग्य व्यक्तियों के साथ अविलंब गठन पर चर्चा हुई। लोगों ने एक स्वर में हॉउस में कहा कि रांची में हुई 10 जून की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सिविलियन बनाम पुलिस हुई थी, मगर पुलिस ने मुस्लिम समाज को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। अभी भी पुलिस का रवैया एकपक्षीय है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के 14…
नशीला पदार्थ खिलाकर मंत्री ने दुराचार करने की घटना को अंजाम दिया रांची। यूपी के संतकबीरनगर जिले की भाजपा महिला नेता ने योगी सरकार के एक मंत्री पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उप मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बातचीत में महिला भाजपा नेता ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर मंत्री ने उनके साथ दुराचार करने की घटना को अंजाम दिया था। संतकबीरनगर की बीजेपी की महिला नेता ने अपनी ही सरकार के मंत्री के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री पर…
रांची। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने ‘मोदी सरनेम’ मामले में माफी मांगने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर उन्होंने कहा कि, माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। पहली नजर में ये मानहानि का मामला ही नहीं बनता। राहुल गांधी ने कहा, माफी मांगने का कोई कृत्य ही नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय हलफनामा दाखिल कर ये बातें कही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने जवाब में ये भी कहा कि, माफी मांगने से मामले में चल रहे ट्रायल की दिशा बदल सकती है। राहुल ने कहा कहा कि,…
रांची। झारखंड शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षक संघ के नेतृत्व में 6 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड के 24 जिलों के बेरोजगार शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षकों की ओर से विधानसभा के समक्ष दो दिवसीय धरना अपनी मांगों को लेकर दिया। दो दिवसीय धरना के दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद व जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के पहल पर संघ के 4 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर 6 बिंदुओं पर वार्ता हुई। मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस पर जल्द से जल्द पहल की जाएगी। मानसून सत्र के दौरान हजारीबाग सदर के विधायक मनीष जयसवाल के द्वारा अल्पसूचित प्रश्नकाल के माध्यम से विधानसभा के…
रांची। बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ दाउदनगर के पास सड़क दुर्घटना में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसबी सिंह की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार एसबी सिंह हजारीबाग के शिवदयाल नगर स्थित अपने आवास से अपनी टाटा सूमो गाड़ी ड्राइव करते हुए ड्यूटी के लिए गौरियाकरमा जा रहे थे। इसी क्रम में इटखोरी मोड़ के करीब दाउदनगर पुल से उनकी गाड़ी नीचे गिर गई, इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीज अनुसंधान केंद्र से कई लोग वहां पहुंचे। इसके बाद उनके शव को हजारीबाग लाया गया।
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
आलमगीर आलम ने कहा कि सदन में इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है रांची। झारखंड विधानसभा का चौथे दिन का मानसून सत्र जारी है। बुधवार को सदन के भीतर जमकर हंगामा हुआ। इसको लेकर स्पीकर को दो बार सदन को स्थगित करना पड़ा। सदन के अंदर माहौल इतना खराब हो गया कि बाघमारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ढुल्लू महतो और गिरिडीह झामुमो के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भिड़ गए। हालात ऐसे थे कि मारपीट की नौबत आ गई। सदन के भीतर दोनों ने एक-दूसरे को ललकारा, बाहें चढ़ा लीं। साथी विधायकों ने बीच-बचाव किया। संसदीय कार्यमंत्री सह ग्रामीण…
रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र के चौथे दिन विपक्ष के हंगामें को लेकर सदन की कार्यवाही 20 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 11.5 मिनट में सदन शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष जमकर हंगामा करने लगा। इसके बाद स्पीकर ने 20 मिनट तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पक्ष व विपक्ष के बीच सदन के अंदर व बाहर जमकर पॉलिटिक्स चल रही है। अभी तक सदन का माहौल काफी गर्म रहा है, सदन के अंदर विपक्ष लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा करता रहा है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक…
रांची। अरगोड़ा स्टेशन से सटे रेलवे ट्रैक के पास से एक युवक व युवती का शव बरामद हुआ। दोनों की मौत ट्रेन से कटने की वजह से हुई है। सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। दोनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, झारखंड पुलिस मुख्यालय के पास स्थित रेलवे ट्रैक से भी एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। उसकी मौत भी ट्रेन से कटने की वजह से हुई है। रांची के 2 थाना क्षेत्रों के रेलवे ट्रैक पर 3 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पहली घटना रांची के…