Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»धनुषनुमा रिवाल्वर से और रिमोट से रावण का वध करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    News

    धनुषनुमा रिवाल्वर से और रिमोट से रावण का वध करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 23, 2023Updated:October 23, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    सीएम मोरहाबादी में शाम 5 बजे व अरगोड़ा में 6.30 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल

    रांची। राजधानी में विजयादशमी का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। पंजाबी हिंदू समुदाय और श्री श्री दुर्गा पूजा व रावण दहन समिति अरगोड़ा की ओर से हर साल रांची के मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मैदान में बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस साल मोरहाबादी में 70 फीट का रावण, 65 फीट का कुंभकरण और 60 फीट का मेघनाथ का पुतला बनाया गया है। वहीँ, अरगोड़ा में रावण 60 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ का 55-55 फीट पुतला बनाया गया है। मोरहाबादी में कल यानि 24 को शाम 5 बजे सीएम हेमंत सोरेन रिमोट से और शाम 6.30 बजे अरगोड़ा में धनुषनुमा रिवाल्वर से रावण का वध करेंगे। अरगोड़ा में जैसे ही सीएम रावण के नाभि में धनुषनुमा रिवाल्वर चलाएंगे, रावण के सिर के पास चकरी घूमने लगा, बारूद से फिर रावण ढेर हो जाएगा। इसको लेकर अब सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

    मुस्लिम ने बनाए हैं रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले

    इन पुतलों को अमलीजामा पहनाने में इसके निर्माता मोहम्मद मुस्लिम अब अंतिम रूप दे रहे हैं। बता दें कि मो. मुस्लिम बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं और 21 साल से लगातार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बना रहे हैं। 24 यानि मंगलवार को दिन के 4 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट दबाकर रावण का वध करेंगे। मो. मुस्लिम का कहना है कि समाज में लगातार कम हो रहे सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के माहौल के बीच रावण का पुतला बनाने में सभी मिलकर काम करते हैं। उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि वे किसी अन्य धर्म के होने के कारण रावण का पुतला बनाते हैं। मुस्लिम कहते हैं कि हम हर साल बुराई के प्रतीक रावण को जलाते हैं, लेकिन यह भी सच है कि समाज में बुराई बढ़ रही है। ऐसे में हर साल बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का आकार बढ़ाना पड़ता है। 24 अक्टूबर को मोरहाबादी में होने वाले इस आयोजन में इस बार लंका दहन और रावण वध के दौरान आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की गी है। इस कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह बतौर अतिथि शामिल होंगे।

    cm jharkhand
    Previous Articleमुस्लिम के बनाए 70 फीट ऊंचे रावण को कल सीएम हेमंत सोरेन करेंगे वध
    Next Article टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लीजेंड्री स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.