भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को मुंबई में सानिया चंदोक के साथ शादी के पवित्र बंधन में अपनी ज़िंदगी जोड़ ली। यह शादी बेहद भव्य और ग्लैमरस समारोह के रूप में संपन्न हुई। शादी का कार्यक्रम The St. Regis होटल, मुंबई में आयोजित किया गया। सचिन-अंजली तेंदुलकर परिवार ने बड़े आत्मीयता से समारोह आयोजित किया। बॉलीवुड और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियाँ इस मौके पर मौजूद रहीं।जैसे कि ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन व अन्य सितारे। क्रिकेट के कई दिग्गज पूर्व खिलाड़ी एमएस धौनी,…
Author: News Box Bharat
भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन के बाद नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका के हमलों के दौरान उनकी मौत हुई थी। इस बीच भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारत की ओर से संवेदना संदेश भी ईरानी राजदूत मोहम्मद फथली को सौंपा। विदेश मंत्रालय ने विदेश सचिव…
ईरान और इजराइल (अमेरिका की भागीदारी के साथ) के बीच चल रहा युद्ध अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। यह संघर्ष 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर अचानक हमले किए। ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत की खबरों के बाद ईरान ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। 4 मार्च तक के प्रमुख अपडेट्स इजराइल के हमले इजराइली सेना Israeli Defense Forces (IDF) ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी Tehran में व्यापक हवाई हमले किए। इन हमलों में रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांड सेंटर,…
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की सबसे अहम समुद्री लाइफलाइन — Strait of Hormuz — पर खतरा मंडरा रहा है। यही वह रास्ता है जिससे दुनिया की लगभग 20% तेल सप्लाई गुजरती है। यह जलडमरूमध्य Persian Gulf को Arabian Sea से जोड़ता है। अगर यहां आवाजाही रुकती है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। रत पर क्या असर होगा? भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में अगर हॉर्मुज बंद हुआ तो: ⛽ पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है📈 महंगाई बढ़ सकती है📉 शेयर बाजार में गिरावट आ सकती…
रांची। बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री Nitish Kumar राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, जेडीयू की ओर से राज्यसभा के लिए निशांत कुमार के नामांकन से जुड़े कागजात अभी तैयार नहीं हैं। ऐसे में चर्चा है कि खुद नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं और निशांत को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाल ही में निशांत कुमार की राजनीति में…
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कार का चालान कटना है। ओवरस्पीडिंग के कारण उनकी लग्जरी कार पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। झारखंड में खास पहचान रखने वाले धौनी की कार का चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण काटा गया। 1 मार्च को कांके रिंग रोड पर बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पास उनकी कार तय स्पीड लिमिट से ज्यादा रफ्तार में चल रही थी। उस इलाके में अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन कार की रफ्तार इससे ज्यादा थी। वहां…
रांची। झारखंड में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर इसकी सभी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी कि राज्य में यह गहन पुनरीक्षण एक ही चरण में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि यह देश का नौवां एसआईआर होगा, इससे पहले आठ बार इस प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अप्रैल में राज्य में निवास करने वाले सभी मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। बीएलओ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई…
Iran-Israel War: कतर में ड्रोन हमले के बाद देश की शीर्ष गैस उत्पादक कंपनी द्वारा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिए जाने की आशंका के बीच भारत में कंपनियों ने उद्योगों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति घटानी शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मामले से जुड़े चार उद्योग सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अल जजीरा के अनुसार भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक है और अपनी जरूरतों के लिए मध्य-पूर्व के उत्पादकों पर काफी निर्भर है। भारत, अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) का सबसे बड़ा एलएनजी ग्राहक है,…
अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद अब ईरान की फुटबॉल टीम के आगामी फीफा वर्ल्ड कप में खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार से शुरू हुए हमलों के जवाब में ईरान ने इज़राइल और अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। FIFA World Cup की शुरुआत 11 जून को मैक्सिको में होगी। कनाडा और अमेरिका अपने पहले मुकाबले अगले दिन खेलेंगे। फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी (अमेरिका) में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका मिलकर कर रहे हैं। ईरान को अपने सभी ग्रुप मैच…
रांची। रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने 2 मार्च 2026 को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) संजय भगत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर कुमार रजत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी जरूरी कार्यों की समीक्षा की और कहा कि हर काम समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरा हो। उपायुक्त ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी। मार्च…