Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Author: News Box Bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची। मणिपुर की राजधानी इंफाल में अगवा किए गए दो युवकों की हत्या के बाद मणिपुर में एक बार फिर हिंसा बढ़ गई है। बुधवार को थौबल जिला स्थित भाजपा के मंडल ऑफिस को भीड़ ने जला दिया। बड़ी संख्या में लोग भाजपा ऑफिस के बाहर जुटे। उपद्रवियों ने पहले ऑफिस के मेन गेट को तोड़ा फिर आगजनी की। वहीं, इंफाल में बीजीपी स्टेट प्रेसिडेंट शारदा देवी के घर पर तोड़फोड़ की गई। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। दो लापता स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर…
वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर जीता रांची। चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय मेंस टीम ने गोल्ड जीतकर देश को खुशी मनाने का माैका दिया। सरबजीत सिंह, अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने इस इवेंट में 1734 स्कोर कर गोल्ड जीता। इससे पहले भारतीय वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर जीता। भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2023 में अब तक 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज सहित कुल 24 मेडल जीत चुके हैं। वुशू में रोशिबिना…
जुलूस का निकलना शुरू रांची। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला जमीअतुल कुरैशी पंचायत की ओर से अपने ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन करते हुए मदरसा फैजुल अनवर के बच्चों ने जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला। जो कांटाटोली चौक से पहले होते हुए वापस पेट्रोल पंप व कुरेशी मोहल्ला मदरसा फैजुल अनवर के पास आकर खत्म किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में झंडे लिए सरकार की आमद…
बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है रांची। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक 12 साल की लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया। उज्जैन शहर में एक सड़क पर 12 साल की एक लड़की खून से लथपथ पाई गई और उसकी मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार किया गया था। महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे। बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास की कॉलोनियों में ढाई…
पाकिस्तान टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ करेगी पाक की प्रैक्टिस मैच में 29 सितंबर को हैदराबाद में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी रांची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार रात हैदराबाद पहुंच गई। एयरपोर्ट पर फैंस ने खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया। पाकिस्तान की टीम 7 साल में पहली बार भारत के दौरे पर पहुंची, जहां उसे 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा लेना है। पाकिस्तानी टीम के स्वागत के लिए हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस और सुरक्षा अधिकारियों की भारी भीड़ जमा थी। टीम पाकिस्तान से दुबई के…
रांची। डोरंडा में 5 से 9 अक्टूबर 2023 तक लगने वाले उर्स मेले को लेकर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा कमेटी के अधिकारियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके आवास में मुलाकात किए। इस दौरान कमेटी के लोगों ने सीएम को पांच दिनों तक चलने वाले उर्स मेले का निमंत्रण कार्ड दिया। कमेटी के लोगों ने 8 अक्टूबर को सरकारी चादरपोशी में सीएम हेमंत सोरेन को शामिल होने का आग्रह किया। साथ ही रात में होने वाले कव्वाली में भी शिरकत करने की अपील की। सीएम हेमंत सोरेन ने कमेटी के लोगों को भरोसा दिलाया कि जरुर…
असामाजित तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी रांची। ईद मिलादुन्नबी को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। असामाजित तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी। गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी के निकलने वाले जुलूस को लेकर बुधवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कई क्षेत्रों का दौरा किया। दिन के 3.30 बजे डीसी व एसएसपी ने डोरंडा के उर्स मैदान का जायजा लिया। इन्होंने रेसालदार बाबा दरगाह कमेटी के लोगों के साथ बातचीत कर जानकारी हासिल की। इसके बाद रेसालदार बाबा…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat