Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सरकार ने गरिमा खत्म कर दी ! अब विदाई तय : सुदेश कुमार महतो
    News

    सरकार ने गरिमा खत्म कर दी ! अब विदाई तय : सुदेश कुमार महतो

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 6, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार ने अपनी गरिमा खत्म कर दी है। इस साल सरकार की विदाई तय है। राज्य अपना परिचय खो रहा है। इस बिगड़े हालात से राज्य को उबारने की बड़ी जिम्मेदारी आजसू पार्टी पर है। पतरातू लेक रिसोर्ट में आयोजित पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह में आजसू प्रमुख ने यह बातें कही। पार्टी के महाधिवेशन के बाद गठित नई केंद्रीय समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह में सुदेश कुमार महतो ने सरकार के कार्यकलाप पर जमकर हमला बोला। साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों को उनकी जवाबदेही से आगाह कराते हुए कहा कि सत्ता का दुरूपयोग करने वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करने की बड़ी जिम्मेदारी आजसू पर है। शपथ ग्रहण समारोह को पार्टी के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, सुनिता चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव रोशनलाल चौधरी ने भी संबोधित किया।

    हेमंत सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग किया

    शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय समिति, केंद्रीय कार्यकारिणी समेत सभी ईकाई के छह सौ पदाधिकारी शमिल हुए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग किया है। सरकार गैर जवाबदेह और सिस्टम जीरो है। चारों तरफ अराजकता है। सीएम पद की गरिमा खत्म कर दी गई है। लोग यही मान रहे हैं कि राज्य नेतृत्वविहीन है। राज्य में सारा पद गैर जिम्मेदाराना हो गया है। दूसरे कई राज्य विकास और जनता के प्रति जवाबदेही में आगे बढ़ रहे और झारखंड अपना परिचय खो रहा है।

    अबुआ आवास योजना छलावा

    सुदेश ने कहा कि अबुआ आवास योजना महज छलावा है । पूरे राज्य में लाखों लोगों ने आवेदन दिया है। लेकिन हर पंचायत में 40 लोगों को ही आवास मिलना है। महिला अत्याचार के पांच हजार से अधिक मामला दर्ज हुए, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक आधार पर मूल्याकंन कर पिछड़ों को आरक्षण देने में सरकार ने विफल रही है। सरकार ने 50 साल तक की उम्र वाले एसटी और एससी को वृद्धापंशन देने का निर्णय लिया है। 50 साल की उम्र में लोगों को वृद्ध बनाने के बजाय यही पेंशन अथवा आर्थिक सहायता किसी दूसरे नाम पर दिया जाना चाहिए था।

    चुनावी साल है, एक दिन भी खाली नहीं रहे कार्यकर्ता

    आजसू प्रमुख ने पदाधिकारियों से कहा कि यह चुनावी साल है। एक दिन भी खाली नहीं बैठना है। जनता बड़ी उम्मीदों से आजसू की तरफ देख रही है। पार्टी का भविष्य आप सब हैं। सबको अपनी दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना है। केंद्रीय समति और केंद्रीय कार्यकारिणी में हर वर्ग और हर क्षेत्र को भागीदारी दी गई है। हमारा संकल्प राज्य का भला करना है। राज्यव्यापी सोच के साथ काम करना होगा। इसमें अनुशासन अहम होगा। हमने अपना एजेंडा महाधिवेशन में तय कर दिया है। पदाधिकारियों को उन एजेंडा को साकार करना है। पार्टी के वृहद विचारों को मूर्त रूप देना है। दो महीने के अंदर एक लाख पदेन पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। हर ब्लॉक में 25 सदस्यीय क्विक एक्शन फ़ोर्स का गठन किया जाएगा, जो हेल्पडेस्क के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं और शिकायतों पर त्वरित करवाई करेगी।

    ajsu sudesh mahto
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की विदेश मंत्रालय की उप सचिव वीणा प्रभा तिर्की
    Next Article झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चेन्नई में पुस्तक का विमोचन किया

    Explore More

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    September 10, 20263 Mins Read

    Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK

    September 10, 20264 Mins Read

    Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.