Author: News Box Bharat

– प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रोडरी – प्लेयर ऑफ द मैच निको विलियम्स – यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट लेमिन यामल रांची। UEFA EURO 2024 का खिताब एक बार फिर स्पेन ने अपने नाम कर लिया। बर्लिन में खेले गए बेहद रोमांतक मुकाबले में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। यह चौथी बार है जब स्पेन ने यूरो कप का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ की शुरआत में ही निको विलियम्स ने (47वें मिनट) गोल कर स्पेन…

Read More

मजहब के मुताबिक जिन्दगी गुजारे ये हमारा पर्सनल राइट है रांची। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की वर्किंग कमेटी की रविवार को दिल्ली में मीटिंग हुई। जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए। बोर्ड के प्रवक्ता सैय्यद कासिम रसूल इलियास ने बताया कि पहला प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट पर है। इसमें कहा गया है कि निकाह एक पवित्र बंधन होता है, लेकिन हम अपने मजहब के मुताबिक जिन्दगी गुजारे ये हमारा पर्सनल राइट है। उन्होंंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ये महिलाओं के हित में है। हमें लगता है कि ये महिलाओं के हित में नहीं…

Read More

 रांची।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश की युवा शक्ति काफी संख्या में संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त कर रही है। संघ ने वर्ष 2012 में ज्वाइन आरएसएस (वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन) के तहत एक ऑनलाइन माध्यम शुरू किया था। इसके अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से प्रतिवर्ष एक से सवा लाख लोग संघ के साथ विविध गतिविधियों में जुड़ रहे हैं। इस वर्ष भी जून के अंत तक 66529 लोगों ने संपर्क कर संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने सरला बिरसा में आयोजित…

Read More

रांची। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ। ट्रंप जब बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लेकिन ट्रम्प तुरंत झुक गए, सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत ट्रम्प को कवर करने पहुंच गए। जब एजेंट्स ने ट्रम्प को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। इसके बाद सीक्रेट एजेंट्स ट्रम्प को मंच से उतारकर कार में बैठाकर वहां से ले गए। घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे हुई। तब अमेरिका में शनिवार शाम 6:30 बजे का समय…

Read More

जुलूस में असामाजिक तत्व शामिल न हो इसे लेकर सजग रहें : उपायुक्त रांची। मुहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा व वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा रांची के विभिन्न अखाड़ों एवं जुलूस रुट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष गुप्ता, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। इससे पहले उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक चर्च रोड स्थित कर्बला पहुंचे, जहां कमेटी के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया। कर्बला में लगने वाले मेले की जानकारी देते हुए कमेटी…

Read More

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र अंन्तर्गत मोराबादी रजिस्ट्री ऑफिस के पास सूरज गिरी के चाउमीन दुकान में आपसी विवाद में सूरज गिरी के द्वारा राजू ठाकुर ऊर्फ काटरनी को गर्दन पर छुरा से वार किया गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल राजू ठाकुर को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त सूरज गिरी पिता हरी बहादुर गिरी हातमा थाना लालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। सूरज व राजू दोनों दोस्त थे, किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सूरज ने राजू के…

Read More

रांची। दुनिया के बड़े बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में दोपहर 3 बजे बारात इकट्ठा होगी। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद ‘मिलनी’ की रस्म होगी। रात 8 बजे वरमाला, लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी। तीन दिन तक चलने वाली शादी के सभी फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। शादी में देश-विदेश से कई VVIP मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों का आना शुरू हो…

Read More

रांची। इस वक्त सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। केजरीवाल को ED मामले में अंतरिम जमानत मिली है। हालांकि सीबीआई वाले मामले में केजरीवाल जेल में ही रहेंगे। केजरीवाल ने शराब नीति घोटाले के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की इस याचिका पर 17 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि…

Read More

रांची। शुक्रवार को झारखंड के 1500 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों यानी पीजीटी शिक्षकों को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में दिन के 12:30 बजे से किया जाएगा। समारोह में मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। सरकार के इस फैसले से नियुक्ति पत्र की राह तक रहे सफल अभ्यर्थी बेहद खुश हैं। हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद 3 जुलाई को ही तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा पीजीटी…

Read More

रांची। गुरुवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता के कडरू स्थित झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) में औचक निरीक्षण के क्रम में कईअनियमितता पाई गई। लगभग छह घंटे तक मंत्री ने सभी गोदामों का मुआयना किया। जायजा करने के दौरान मंत्री खासा नाराज दिखे। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा था कि जो भी इसमें दोषी पाये जाएंगे उसके बख्शा नहीं जाएगा। कुछ ही घंटों बाद झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) के कडरू-2 गोदाम प्रबंधक के प्रभार से नीरज कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा…

Read More