Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देगा चुनौती : तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं का गुजारा भत्ता मंजूर नहीं
    Latest

    मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देगा चुनौती : तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं का गुजारा भत्ता मंजूर नहीं

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 14, 20243 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    मजहब के मुताबिक जिन्दगी गुजारे ये हमारा पर्सनल राइट है

    रांची। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की वर्किंग कमेटी की रविवार को दिल्ली में मीटिंग हुई। जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए। बोर्ड के प्रवक्ता सैय्यद कासिम रसूल इलियास ने बताया कि पहला प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट पर है। इसमें कहा गया है कि निकाह एक पवित्र बंधन होता है, लेकिन हम अपने मजहब के मुताबिक जिन्दगी गुजारे ये हमारा पर्सनल राइट है। उन्होंंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ये महिलाओं के हित में है। हमें लगता है कि ये महिलाओं के हित में नहीं है। लीगल कमेटी से कंसल्ट करके इसे रोलबैक कराने पर विचार करेंगे। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि हर मत-मजहब की महिलाओं को भरण-पोषण यानी गुजारा भत्ता पाने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर इलियास ने कहा कि ये जो बात कही जाती है कि महिलाओं के हक में है, हम इससे इत्तेफ़ाक नहीं रखते। ऐसे तो शादी खराब हो तो भी पति तलाक नहीं देगा। कभी क्या ये सही होगा, बच्चों की जिम्मेदारी उस पर है। ऐसी महिलाओं के लिए जिनको कोई देखने वाला नहीं है वक्फ बोर्ड उनको गुजारा भत्ता दे। बका दें कि हाल ही में सर्वोच्च अदालत ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को इद्दत की अवधि के बाद गुजारा भत्ता मांगने की अनुमति दी है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यसमिति की बैठक में आठ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह जानकारी बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने दी।

    अब कई मस्जिदों को लेकर मुद्दा बनाया जा रहा

    रसूल इलियास ने बताया कि दूसरा प्रस्ताव यूसीसी पर है। यूसीसी हमारे विविधता को खत्म करने कि कोशिश है। उत्तराखंड का यूसीसी मंजूर हुआ है। उसमें बहुत सारी चीजें हैं जो आम आदमी को परेशान करती हैं। उत्तराखंड यूसीसी को हम चुनौती देंगे। लीगल कमेटी इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत सारी वक्फ प्रॉपर्टी पर अतिक्रमण है। बहुत जगहों पर गवर्नमेंट ऑफिस हैं। वक्फ एक्ट में कोई तब्दीली लाने की कोशिश की जाएगी तो इसे हम स्वीकार नहीं करते हैं। बाबरी मस्जिद के फैसले को हमने स्वीकार नहीं किया, लेकिन फैसला हमारे खिलाफ गया। अब कई मस्जिदों को लेकर मुद्दा बनाया जा रहा है। हम सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश करते हैं कि पूजा स्थल एक्ट में कोई विवाद हो रहा है तो उन मामलों को देखें।

    नफरती राजनीति के खिलाफ वोट दिया

    रसूल इलियास कहा कि इस चुनाव से बहुत स्पष्ट है कि हमारी अवाम ने नफरती राजनीति के खिलाफ वोट दिया है। मॉब लिंचिंग को बढ़ावा देंगे तो ये सिर्फ मुसलमानों तक सीमित नहीं रहेगा। गरीबों शोषितों पर भी असर हो रहा है। इजरायल हमास की जंग पर उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन को लेकर हमारे देश का बहुत क्लियर स्टैंड रहा है। हमारे देश का स्टैंड है कि हम 2 नेशन को सपोर्ट करते हैं। बोर्ड ने इस पर भी विचार किया है और कहा है कि मुस्लिम मुल्क भी इसमें पहल नहीं कर रहे हैं। हम अपने देश से गुजारिश करते हैं कि इजराइल को हथियारों की सप्लाई बंद करें और सीजफायर की पहल करें।

    Muslim Personal Law Board Sc
    Previous Articleरांची में RSS का तीन दिवसीय मंथन संपन्न : ऑनलाइन माध्यम से हर साल 1 लाख से ज्यादा लोग आरएसएस से जुड़ रहे
    Next Article UEFA EURO 2024 : इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की जीत के बाद स्पेन रिकॉर्ड चौथी बार यूरोपीय चैंपियन बना

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.