रांची। 18वीं लोकसभा के स्पीकर चुने गए ओम बिरला। ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित हुआ व ओम बिरला स्पीकर चुन लिए गए। पीएम नरेंद्र मोदी, प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने स्पीकर चुने जाने के बाद ओम बिरला को बधाई दी। स्पीकर ओम बिड़ला को नरेंद्र मोदी, राहुल व किरन रिजेजू ने साथ जाकर उन्हें आसंदी पर बैठाया। ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित हुआ, विपक्ष ने वोटिंग की मांग रखी थी। पीएम मोदी ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का समर्थन रखा। राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया। मोदी बोले ने…
Author: News Box Bharat
“मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की जा रही है।…
रांची। ब्रांबे में मंगलवार से बी डिवीजन फुटबॉल लीग शुरू हुआ। आदिवासी सुख शांति क्लब फुटबॉल मैदान में खेले गए उद्घाटन मैच सकरपदा व केएपसी करगे का मैच 1-1 पर छूटा। करगे की ओर से अनिल मुंडा व सकरपदा की तरफ से सूरज उरांव ने गोल किया। दूसरे मैच में एनवाईएफसी चुंद ने पीएनपी परेपाट को 4-0 से हराया। सुमित उरांव ने 2 व एक-एक गोल सिकंदर मुंंडा व बुधवा उरांव ने गोल दागा। मैच से पहले मांडर प्रमुख फिलिप्स सहाय एक्का, ब्रांबे आईएचएम के प्राचार्य डॉ भूपेश, ब्रांबे पंचायत के पूर्व मुखिया व जेएमएम रांची जिला संघटन सचिव जयवंत…
स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग: डिबडीह व सिल्ली भी जीते रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में जेएसएसपीएस, डिबडीह जय जवान व सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज की। खेलगांव के स्टेडियम ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में जेएसएसपीएस ने एकतरफा मुकाबले में डीएसएस को 11-0 से पराजित किया। बबिता कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल अपने नाम किया। बबिता कुमारी ने खेल के दूसरे, पांचवे व 21वें मिनट में गोल किया। इसके अलावा रौशनी तिग्गा ने 9वें व 10वें, संजना उरांव…
रांची। देश में पहली बार लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा। एनडीए की ओर से ओम बिरला व इंडिया की ओर से के सुरेश आमने-सामने होंगे। दोनों ने स्पीकर के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। बुधवार को 11 बजे चुनाव होगा। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह जी का खड़गे जी को फोन आया और उन्होंने कहा कि आप हमारे स्पीकर को सपोर्ट करिए तो खड़गे जी ने कहा कि हम इस शर्त पर सपोर्ट करेंगे कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होगा तब से राजनाथ सिंह जी ने…
27 जून सेमीफाइन : अफगानिस्तान-द.अफ्रीका, भारत-इंग्लैंड (27 जून) रांची। T20 WORLD CUP में अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गया। अफगानिस्तान के जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर हो गई। किंग्सटॉउन में खेले गए मुकाबले में बांगलादेश को डीएलएस मेथड में 8 रनों से हराया। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5/115 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रशीद खान व नवीनुल हक ने 4-4 विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। अब सेमीफाइनल में 27 को सुबह 5.30 बजे से साउथ…
सीएम ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अध्ययन कार्य प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के क्रम में अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 15 अगस्त 2024 तक इंटरमीडिएट स्तरीय प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 11 हजार पदों पर नियुक्ति व स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 15 हजार पदों की बहाली आगामी 5 सितम्बर 2024 तक हर हाल में हो यह सुनिश्चित करें। शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य…
रांची। बी डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार से नया भुसूर स्कूल ग्राउंड में बीटी-11, एफसी डहूटोली व एफसी झारखंड की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। पहला मैच लिटिल स्टार व सुरूड एफसी को गोल रहित पर छूटा। दूसरे मैच में बीटी-11 ने एसएफसी सपारोम को 2-0 से पराजित किया। 33वें मिनट में सोनू कच्छप ने गोल किया। दूसरा गोल 53वें मिनट में (सुखनाथ मुंडा) आत्मघाती हुआ। तीसरे मैच में एफसी डहूटोली ने क्रूसेडर एफसी को 1-0 से हराया। 43वें मिनट में सावन मिंज ने गोल दागा। चौथे मैच में एफसी झारखंड ने लिटिल एंजेल गोवा लोधमा को 4-2…
स्व.अमिताभ चौधरी महिला फुटबॉल लीग : सशक्त, धुर्वा, कांके जीते रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में सशक्त क्लब, तरुण घोष एफसी धुर्वा, स्टार वॉरियर चडरी कांके व युवा क्लब की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए। खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में स्टार वॉरियर चडरी, कांके ने कड़े संघर्ष के बाद एसएसएफसी नगड़ी को 1-0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र गोल खेल के 41वें मिनट में बिनी कुमारी ने किया। दूसरे मैच में युवा क्लब ने एसबीसी जोरार नामकुम को 12 गोल से…
् रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिला दी। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से यानी सोमवार से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। दो दिनों तक नए संसद को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब शपथ दिलाएंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के रूप में शपथ लेंगे। 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लिए थे। सत्र में 10 दिन में कुल 8 बैठकें (29-30 जून को छुट्टी) होंगी। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब राष्ट्रपति भवन जाकर शपथ लेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे लोकसभा पहुंचेंगे। शुरुआत…