Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»10 डिसिमल तक के लंबित म्यूटेशन के मामलों का कैंप लगाकर होगा निष्पादन
    Latest

    10 डिसिमल तक के लंबित म्यूटेशन के मामलों का कैंप लगाकर होगा निष्पादन

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 13, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सभी अंचल में लंबित मामलों की सूची बनाने के दिए निर्देश

    रांची। आगामी दिनों में रांची जिला में दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों का शिविर लगाकर निष्पादन किया जाएगा। उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने इस संबंध में सोमवार को जिला के सभी अंचल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने अपर समाहर्त्ता, रांची रामनारायण सिंह को जिला के सभी अंचलों में 10 जनवरी 2025 तक 10 डिसमिल तक के दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की सूची तैयार करने को कहा है। उन्होंने बिना आपत्ति 30 दिन एवं 90 दिनों तक आपत्ति के साथ 10 डिसिमल के तक म्यूटेशन से संबंधित मामलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं। एक बार फिर से दोहराया गया कि सभी अंचल अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी पदाधिकारी/कर्मी ससमय कार्यालय में उपस्थित रहें, कार्य अवधि में किसी प्रकार की शिथिलता न हो, सभी अपना बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाएं और आने वाले लोगों से अपना व्यवहार शालीन रखें। उन्होंने अपने आसपास साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए।

    कैंप लगाकर किया मामलों का निष्पादन

    बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सूची उपलब्ध होने के पश्चात सभी अंचल कार्यालय में कैम्प लगाकर लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि म्युटेशन के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए रविवार के दिन कैंप आयोजित किया जाएगा ताकि अन्य कार्य दिवस में कार्य प्रभावित न हो। बैठक में सभी अंचल के लंबित दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा की। उन्होंने म्यूटेशन के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर किसी केस में अन्य दस्तावेज की आवश्यकता है तो सीधे आवेदन रिजेक्ट ना करते हुए आवेदक को नोटिस निर्गत करें। उपायुक्त द्वारा परिशोधन पोर्टल पर आए मामलों को लेकर कर्मचारियों को गाइड करने की भी बात कही।

    जनता दरबार में की लोगों से मुलाकात

    उपायुक्त लगातार जनता दरबार में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। आज भी उन्होंने समाहरणालय सभाकक्ष में जिला के शहरी एवं सुदूर ग्रामीण इलाके से आये लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जा, भूमि रैयतीकरण, धोखे से जमीन बेचने, भूमिहीन को अबुआ आवास उपलब्ध कराने, मालगुजारी रसीद में सुधार आदि से संबंधित आवेदन आये। जिस पर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी से फोन पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने शिकायतों का यथाशीघ्र निष्पादन करने को भी कहा। इसके अतिरिक्त जनता दरबार में अन्य मामलों की सुनते हुए भी उपायुक्त द्वारा निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    Dc Ranchi Manjunath Bhajantri Ranchi Dc
    Previous Articleआसमान पर छाए बादल | ठंड से मिली है राहत
    Next Article महिला हॉकी इंडिया लीग : कप्तान सलीमा टेटे | शैनन | एंगलबर्ट व सोनम के गोल से सूरमा की बड़ी जीत

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.