Author: News Box Bharat

रांची। हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई 2024 को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुरुवार शाम एक सादे समारोह के बीच झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्रपी पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने अपने पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। खबर अपडेट की जाएगी…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुरुवार की सुबह राज्यपाल ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को बुलाया था। हेमंत सोरेन अकेले सीएम पद की शपथ लेंगे।

Read More

रांची। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी गुरुवार की सुबह दिल्ली पहुंच गए। एयरपोर्ट में खिलाड़ियों के स्वागत के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। खराब मौसम के कारण बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया के खिलाड़ी ट्रॉफी जीतने के 3 दिन बाद भारत पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों के जय जयकार लगे। कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को ट्रॉफी दिखाकर मनोबल बढ़ाया। एयरपोर्ट से खिलाड़ी सीधे होटल आईटीसी पहुंचे। होटल में भी पारंपरिक तरीके से सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। भारतीय टीम के लिए स्पेशल केक बनाया गया। टीम इंडिया के…

Read More

– हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे – हेमंत सोरेन 7 जुलाई को CM पद की शपथ लेंगे रांची। चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन 7 जुलाई को CM पद की शपथ लेंगे. अब फिर से वह 7 जुलाई से CM पद संभालेंगे. ऐसी संभावना है कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई यानी रथ यात्रा के दिन राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 7 जुलाई को झारखंड के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप…

Read More

इसी साल 2 फरवरी को सीएम बने थे, 3 जुलाई को इस्तीफा दे दिया रांची।  ‘टाइगर’ की पहचान बस यही है की वो ‘टाइगर’ है, जी हां हम बात कर रहे हैं झारखंड के राजनीति के ‘टाइगर’ की। ये ‘टाइगर’ चंपई सोरेन। चंपाई सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के ‘हनुमान’ माने जाते हैं। ये झामुमो के वर्तमान विधायकों में सोरेन परिवार के सबसे अधिक विश्वसनीय हैं। झारखंड आंदोलन में भी इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ये ‘टाइगर’ के नाम से भी जाने जाते हैं। आज यानी बुधवार 3 जुलाई 2024 को झारखंड के सीएम की पद से इस्तीफा दे दिया।…

Read More

रांची। 3 जुलाई 2024 को झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब से कुछ देर पहले चंपई सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। विधायक दल के रूप में हेमंत सोरेन को नेता चुना गया है। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। हेमंत सोरेन ने विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। इस दौरान चंपई सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने व गठबंधन दल ने अपना नेता हेमंत सोरेन को चुना है। सीएम चंपई सोरेन के…

Read More

रांची। झारखण्ड के सीएम के पद पर Hemant Soren की फिर ताजपोशी होगी। झारखंड के सीएम चंपई सोरेन सीएम की बागडोर हेमंत सोरेन को सौंप देंगे। आज इंडिया गठबन्धन दल की बैठक में हेमंत सोरेन के सीएम बनने पर मुहर लग गई है। गुरुवार या शुक्रवार को हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के अगले सीएम हेमंत सोरेन होंगे।

Read More

रांची। राजनीति में संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। गेंद कब किसके पाले में चला जाए यह भी कहा नहीं जा सकता। क्योंकि कुछ इस तरह की सुगबुगाहट झारखंड में देखने को मिल रही है। हालांकि आगे क्या होगा इसका पिक्चर आज साफ हो जाएगा। आज इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक सीएम आवास पर रखी गई है। यह बैठक दिन के 11 बजे से शुरू हो जाएगी। इस बैठक में झारखंड के सीएम चंपई सोरेन के अलावा सभी मंत्री व विधायक शामिल होंगे। साथ ही झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी बैठक में शामिल होंगे। वे…

Read More

रांची। गिरिडीह केंद्रीय कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके पास इंटरनेशल कॉल के साथ व्हाट्सप्प मैसेज भी आ रहा है। हिमानी के अनुसार यह कॉल और मैसेज गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का सहयोगी कुख्यात मयंक सिंह कर रहा है। इनके मुताबिक चार दिन पूर्व जेल के अंदर जब वह भ्रमण पर थी तो अमन ने उन्हें धमकी दी थी। हिमानी के मुताबिक उन्हें जो कॉल आ रहा है, उसमें यह कहा जा रहा है कि जैसा कहा जा रहा है उतना ही कीजिये नहीं तो पुराने जेलर पर…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज दुमका करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही जरूरतमंदों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दुमका के पुलिस लाइन मैदान में पूरे प्रमंडल के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। महिला स्वंय सहायता समूह और अन्य जरूरतमंदों के बीच करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। इसके अलावा फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 25 हजार से अधिक महिलाओं के बीच लगभग 24 करोड़ रुपये का ऋण भी बांटेंगे, ताकि वह स्वरोजगार कर…

Read More