Author: News Box Bharat

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के हिस्से के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित एक प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी ने सक्रिय और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक बुधवार को किया। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने हेतु संबंधित योजनाओं पर तेज गति से कार्य करने का निदेश दिया। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि विकास की गति तेज करने में आपका अहम रोल है। ऐसे में विभाग इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं…

Read More

रांची। झारखंड में इसी साल होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम बुधवार शाम रांची पहुंची। टीम में वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप निर्वाचन आयुक्त नितेश कुमार व्यास, प्रधान सचिव अरविंद आनंद शामिल हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आगमन पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, एसपीएनओ अमोल वी. होमकर, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मती नेहा अरोड़ा के साथ रांची जिला के वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा गुरुवार को पतरातू पर्यटन विहार स्थित सभागार में राज्य में मतदाता सूची…

Read More

पू्र्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को मिली जल संसाधन व उच्च तकनीकी शिक्षा रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। सोमवार को मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ भी ले ली। पहली बार मंत्री बने कांग्रेस कोटे इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास व दीपिका पांडे को कृषि मंत्रालय दिया गया है। वहीं, जेएमएम की ओर से बैद्यनाथ राम को शिक्षा की बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। सीएम व मंत्री के विभागों का कार्य आवंटित कर दिया गया है। मंत्रीमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। किसे क्या विभाग मिला…

Read More

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है. Jmm से चंपाई सोरेन, बैधनाथ राम, हफीजुल हसन, मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी, दीपक बीरूवा, कांग्रेस से रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और राजद से सत्यानंद भोक्ता को को मंत्री बनाया गया है. बसंत सोरेन और बादल पत्र लेख को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है. कांग्रेस से इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह पहली बार मंत्री बनीं है.

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार अब से कुछ देर बाद होगा। राजभवन में राज्यपाल मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कांग्रेस की ओर से रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता के अलावा पहली बार दीपिका पांडे व इरफान अंसारी मंत्री बनेंगे।

Read More

पक्ष में 45 और विपक्ष में 0 वोट पड़े रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी सोमवार 8 जुलाई 2024 को आसानी से झारखंड विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया. पहले से ही सत्ता पक्ष यानी इंडिया गठबंधन के पास बहुमत का मजबूत आंकड़ा था. ऐसे में किसी तरह की कोई परेशानी हेमंत को फ्लोर टेस्ट के दौरान नहीं हुई. अभी विधानसभा में विधायकों की संख्या 77 (मनोनित विधायक सहित) है. बहुमत के लिए हेमंत को 39 विधायकों का समर्थन चाहिए था. इससे पहले कल्पना सोरेन ने लोबिन हेंब्रम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सदन शुरू होने से…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी सोमवार 8 जुलाई 2024 को झारखंड विधानसभा के सदन में विश्वासमत हासिल करेंगे। इस विधानसभा के कार्यकाल में हेमंत सोरेन की यह दूसरी पारी होगी। वह दूसरी बार सदन में बहुमत हासिल करने पहुंचेंगे। सत्ता पक्ष यानी इंडिया गठबंधन के पास बहुमत का मजबूत आंकड़ा है। ऐसे में किसी तरह की कोई परेशानी हेमंत को फ्लोर टेस्ट के दौरान नहीं होगी। बहुमत हासिल करने के बाद हेमंत अपनी सेना के साथ मंत्रिमंडल विस्तार में 11 मंत्रियों की टीम लेकर राजभवन जाएंगे, जहां नए मंत्री दिन के 3.30 बजे शपथ लेंगे। नए मंत्रियों…

Read More

रांची। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की 62वीं जयंती मनाई गई। विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से विष्णु भैया चौक स्थित पटौदिया धर्मशाला में जामताड़ा जिले से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व आईआईटी संस्थानों में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक संत छोटे बापू जी उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने कहा कि रथ यात्रा का यह त्योहार सदैव जामताड़ा के किए दोहरी खुशी लेकर आता रहा है। विष्णु भैया की अनुपस्थिति में…

Read More