– 225 बूथों पर हेलीड्रापिंग किये जाएंगे चुनाव कर्मी – आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले 53 हुए – अवैध सामग्री, नकदी की जब्ती पहुंची पौने दो अरब के पार रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का कार्य सोमवार शाम थम जाएगा। जहां शाम पांच बजे तक मतदान होना है, वहां के लिए शाम पांच बजे और जहां शाम चार बजे तक मतदान का समय है, वहां चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले सोमवार को चार बजे थम जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ चुनाव कार्य को…
Author: News Box Bharat
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड की राजधानी रांची में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। मोदी ISUZU CROSS ट्रक पर सवार होकर रोड शो कर रहे हैं। ट्रक में पीएम के साथ रांची के प्रत्याशी सीपी सिंह व हटिया के प्रत्याशी नवीन जायसवाल भी मौजूद हैं। नरेंद्र मोदी दोनों छोर पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे। लोगों की जबरदस्त भीड़ पीएम को देखने के लिए उमड़ी है। सुरक्षा के भी चाक चौबंद है। रास्ते में खड़े लोग मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं। बता दें कि आज पीएम…
रांची. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 10 नवंबर को झारखंड के दौरे पर रहेंगे. मोदी झारखंड में दो जनसभा और एक रोड शो करेंगे. चंदनकियारी व गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम में रांची में करीब 3:30 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. बता दे कि मोदी की रांची में यह चौथ रोड शो है. मोदी दिन के 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगेन. यहां से सीधे चंदनकियारी उसके बाद गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे. लगभग 5 बजे रांची में रोड शो करेंगे. उसके बाद रांची…
रांची. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर आ रही है. सीएम हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर IT की छापेमारी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग का 7 जगहों पर छापामारी चल रहा है. केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है. रांची के अलावा जमशेदपुर में छापेमारी चल रही है. सूत्रों के अनुसार सुनील श्रीवास्तव की पत्नी के ठिकानों दबिश डाली गई है.
राची। झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार नेताओं का राज्य में जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस के सांसद व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता लोहरदगा में एक चुनावी सभा को संबोधित किए। राहुल गांधी ने आदिवासियों को वनवासी कहे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आप वनवासी नहीं बल्कि आदिवासी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो 50 प्रतिशत रिजर्वेशन की दीवार को गिरा देंगे। साथ ही आदिवासियों को 26 प्रतिशत की जगह 28 प्रतिशत रिजर्वेशन देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि देश…
झारखंड के सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना रांची। राजधानी रांची के राजभवन समीप नक्षत्र वन छठ तालाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर राज्य की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि हमलोग हमेशा भगवान से मांगते ही हैं, उन्हें देने का काम नहीं करते। मैने छठी मैया से प्रार्थना की है मुझे इतनी शक्ति दें जो राज्य की जनता के लिए और भी बेहतर ढंग से काम कर सकूं। छठ के मौके पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए राजधानी रांची के विभिन्न जलाशयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सूर्यास्त से ठीक पहले पारंपरिक…
20 दिनों तक रांची जिला में कहीं भी नहीं रह सकेंगे रांची। रांची के भैरव सिंह को 20 दिनों के लिए विधानसभा चुनाव 2024को लेकर जिला बदर किया गया है। जिला प्रशासन ने अपने आदेश में लिखा है की 30 वर्षीय भैरव सिंह पेशेवर आसामाजिक तत्व है। इनका मुख्य पेशा लोगों को गुमराह कर क्षेत्र में आशांति फैलाना एवं समाजिक सौहार्द को खराब करना है। जो समाज के लिए खतरनाक है। इसका अपराध क्षेत्र डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी व कोतवाली थाना है, जहां ये अपने संगठन के आदमी को एकत्रित कर रोड जाम करना एव दूसरे समुदाय के खिलाफ उत्तेजक बयान…
विगत चुनावों से अपेक्षाकृत पोस्टल बैलेट से अधिक होगा मतदान रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इस हेतु जिलों में सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने के अर्हता रखने वाले मतदाताओं तक इससे संबंधित फॉर्म ससमय पहुंचाए जा रहे है। पोस्टल बैलेट से प्राप्त आवेदनों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची स्थित एक्सचेंज सेंटर में जिलों द्वारा आदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि…
रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर को रोके जाने के मामले में चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। JMM की और से शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक से जवाब तलब किया है और 6 नवंबर 2024 तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। बता दें कि झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक रोका गया था। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी…
रांची. अंतर जिला फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन (CAA) रांची की टीम पहुंच गई. सीकेपी चक्रधरपुर रेलवे ग्राउंड में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में रांची ने आसानी से रामगढ़ को 4-1 से पराजित किया. रांची की टीम पहले हाफ में तीन गोल की बढ़त बना ली थी. दूसरे हाफ के खेल में रांची ने एक और गोल कर 4 की बढ़त बनाई. खेल समाप्ति से कुछ देर पहले रामगढ़ में प्लेन्टी में एक कल मारा. रांची की ओर से रोहित तिग्गा ने दो, मोहम्मद कैफ और बाघम ने एक-एक गोल मारा. बुधवार को फाइनल में रांची…